लालबागचा राजा के दर पर शाहरुख खान SRK को देखते ही उमड़ी भी मुंबई में इन दिनों गणपति महोत्सव की धूम है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने कई जगहों पर जाकर गणेश जी के दर्शन किए। आज यानी गुरुवार को शाहरुख खान लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे। उन्होंने बप्पा के नजदीक जाकर नारियल वगैरह चढ़ाया शाहरुख के आस-पास काफी भीड़ देखने को मिल रही थी। शाहरुख जब पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार पब्लिकली दिखीं रुबीना टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक जल्द ही मां बनने वाली हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। अब हाल ही में उन्हें मुंबई में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के बाद पहली बार पब्लिकली स्पॉट किया गया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें रुबीना अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नजर आ रही हैं। राघव-परिणीति की शादी झील में तैनात रहेंगे गार्ड आप सांसद राघव चड्ढा और बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उदयपुर के लीला पैलेस में इसकी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस शाही शादी में मेहमानों की लिस्ट से लेकर पूरी तैयारियों को काफी सीक्रेट रखा गया है और खास तौर पर 100 प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड तैनात किए गए हैं। होटल लीला पैलेस पिछोला झील के बीच बना है। ऐसे में झील के बीच में भी चार से पांच बोट पर सिक्योरिटी गार्ड तैनात रहेंगे।