Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
19-Aug-2023

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सत्ताधारी दल बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सिंह ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के पहले भाजपा मध्य प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे कराने की योजना बना रही है। सिंह ने भोपाल में वकीलों को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की योजना हरियाणा के नूंह की तरह मध्य प्रदेश में भी दंगे कराने की है। उन्होंने कहा कि इस बार हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे और अब हमें कोई छोड़ कर नहीं जाएगा। दरअसल विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस सभी वर्गों को साधने की कोशिश में जुटी है। शनिवार राजधानी भोपाल में शनिवार को प्रदेशभर के वकीलों का बड़ा कार्यक्रम विधिक विमर्श का आयोजन किया गया। भोपाल के बीएसएस कॉलेज में आयोजित इस विधिक विमर्श कार्यक्रम में पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने प्रदेशभर के वकीलों की समस्याएं सुनी। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कहा कि 2018 में विवेक तन्खा ने कांग्रेस के समर्थन में हजारों वकील खड़े किए। तब हमने सरकार बनाई थी। एक बार फिर सबसे ज्यादा वकील जुड़े हैं। जिससे उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुत से सरकार बनाएंगे।