Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
02-Aug-2023

रजनीकांत और तमन्ना के बीच 39 साल का गैप तमन्ना बोलीं- उम्र पर ध्यान मत दीजिए 33 साल की तमन्ना ने 72 साल के रजनीकांत के साथ काम किया जल्द ही तमन्ना भाटिया फिल्म जेलर में रजनीकांत के साथ दिखाई देंगी। हाल ही में तमन्ना से फिल्म में उनके को-स्टार और उनके बीच के ऐज गैप पर सवाल किया गया। दरअसल फिल्म में 33 साल की तमन्ना ने 72 साल के रजनीकांत के साथ काम किया है। दोनों के बीच 39 साल का ऐज गैप है। इस ऐज गैप पर तमन्ना का कहना है कि वो 60 साल की उम्र में भी डांस नंबर करने को तैयार रहेंगी। ठीक उसी तरह जैसे टॉम क्रूज 60 साल की उम्र में भी अपने स्टंट्स खुद करते हैं। आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने मंगलवार देर रात खुदकुशी कर ली जानेमाने आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने मंगलवार देर रात खुदकुशी कर ली। उनके मैनेजर ने बताया कि मुंबई के नजदीक कर्जत में अपने एनडी स्टूडियो में रात में 3.30 बजे फांसी लगाई। उनकी उम्र 58 साल थी। वे अपना ज्यादातर वक्त इसी स्टूडियो में बिताते थे। सावन के मौके पर घर में की भोलेनाथ की पूजा शेयर कीं फोटोज बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने सावन के मौके पर मुंबई स्थित अपने घर पर शिव पूजा का आयोजन किया। एक्टर ने पूजा की कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं जिसमें वह भोलेनाथ की भक्ति में डूबे हुए नजर आए। शंकर भगवान की भक्ति में हुए लीन इन फोटो में एक्टर अपने घर की छत पर दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कुर्ता- पजामा पहना हुआ है। संजय ने बड़े ही विधि- विधान के साथ पूजा पाठ की।