Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
13-Jul-2023

बेटे के साथ स्पॉट हुईं मलाइका अरोड़ा! मलाइका अरोड़ा को उनके बेटे अरहान के साथ स्पॉट किया गया मलाइका अरोड़ा को हालही में उनके बेटे अरहान के साथ स्पॉट किया गया जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में मलाइका और अरहान घर के बाहर नजर आ रहे हैं। वहीं अर्जुन कपूर भी मलाइका के घर पहुंचे थे। इस दौरान मलाइका ब्राउन को-ऑर्ड सेट में नजर आईं। दोनों ने साथ में पैपराजी को पोज भी दिए। निक की मां संग प्रियंका के भाई ने किया डांस प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ चोपड़ा और उनकी सासू मां डेनिस जोनस का जन्मदिन एक साथ 12 जुलाई को होता है। इस साल दोनों ने अपना जन्मदिन साथ मनाया। चूंकि प्रियंका काम के सिलसिले में बाहर हैं ऐसे में उनके पति निक जोनस ने मां और साले साहब सिद्धार्थ के लिए खास बर्थडे पार्टी रखी। 12 जुलाई को प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस पार्टी का वीडियो शेयर किया जिसमें निक की मां डेनिस और प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ साथ में डांस करते नजर आ रहे हैं। ट्रोलर की विवेक अग्निहोत्री को चुनौती विवेक अग्निहोत्री का मानना है कि शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म जवान ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर होने वाली है। ट्विटर पर एक शख्स ने विवेक को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें दम है तो अपनी फिल्म द वैक्सीन वॉर का जवान के साथ क्लैश कर के दिखाएं। जवाब में विवेक ने कहा कि वे क्लैश वाली मानसिकता से ऊपर हैं। हालांकि उन्होंने इतना जरूर कहा कि अगर आप जवान देखने जाएं तो उसके बाद द वैक्सीन वॉर देखने पर भी जरूर विचार करें।