Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
24-Jun-2023

कैंसिल हो रहे हैं आदिपुरुष के शोज फिल्म बनाने वाले सभी लोगों को जेल भेजो फिल्म बनाने वाले सभी लोगों को जेल भेजो आदिपुरुष ने रिलीज के आठवें दिन यानी शुक्रवार को 3.25 करोड़ रुपए का डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। इस तरह फिल्म का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 263.15 करोड़ रुपए हो गया है। ये आंकड़े सभी भाषाओं के मिलाकर हैं। सिर्फ हिंदी वर्जन की बात करें तो फिल्म ने अब तक 132.95 करोड़ रुपए की कमाई की है। शुक्रवार को मुंबई के फेमस गेयटी गैलेक्सी थिएटर के ओनर मनोज देसाई ने आदिपुरुष के मेकर्स की आलोचना करते हुए ANI से कहा- इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। मनोज देसाई के मुताबिक दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया है। कल हमारे यहां दो शोज कैंसिल हो गए। आज भी हमारा मैटिनी शो कैंसिल हो सकता है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों से उतर जाएगी। हमारे साथ-साथ कई थिएटर ओनर को बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। सेट पर कार्तिक का घंटों इंतजार करती थीं कियारा कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन स्टारर भूल भुलैया 2 को रिलीज हुए एक साल हो गया है। इस फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। कार्तिक और कियारा अब सत्य प्रेम की कथा में दोबारा नजर आएंगे। इसी बीच कियारा ने फिल्म के प्रमोशन के दौरान कार्तिक के साथ अपने रिश्ते को लेकर बात की। उन्होंने बताया की कार्तिक उन्हें भूल भुलैया 2 के दौरान सेट पर घंटों इंतजार करवाते थे। लेकिन तब से अब तक दोनों के बीच काफी बदलाव आए हैं- प्रोफेशनल और पर्सनल रूप से। संजय दत्त ने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया संजय दत्त ने शुक्रवार को सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्टर कुल्हाड़ी से लकड़ी काटते नजर आ रहे हैं। पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा- बेसिक रॉ वर्कआउट की तरफ लौटना! लकड़ी काटना एक्सरसाइज करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक है। न्यू बोर्न बेबी के साथ नजर आए राम चरण सुपरस्टार राम चरण और उपासना कोनिडेला शादी के 11 साल बाद माता- पिता बने हैं। उपासना ने 20 जून को बेटी को जन्म दिया है। इसी बीच अब राम चरण बेटी के साथ पहली बार मीडिया के सामने आए है जिसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में रामचरण और उपासना अपनी बच्ची के साथ नजर आ रहे हैं।