Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
05-Jun-2023

अमिताभ बच्चन की नातिन का वीडियो वायरल सिद्धांत के साथ गोवा से छुट्टियां मना कर लौटी पहली बार एयरपोर्ट पर साथ नजर आए सिद्धांत-नव्या अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी की डेटिंग की खबरें पिछले कुछ समय से चर्चा में हैं। अब लगता है कि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल कर दिया है। दोनों को रविवार को एक साथ मुंबई एयरपोर्ट से निकलते देखा गया। रिपोर्ट्स की माने तो दोनों गोवा से छुट्टियां मना कर लौटे हैं। ऐसा पहली बार है कि जब नव्या और सिद्धांत एयरपोर्ट पर साथ देखे गए हैं। महाभारत के शकुनि गूफी पेंटल नहीं रहे महाभारत में शकुनि का किरदार निभाने वाले गूफी पेंटल का सोमवार सुबह निधन हो गया। वे 78 साल के थे। पेंटल पिछले 8 दिनों से मुंबई के अंधेरी स्थित अस्पताल में भर्ती थे। गूफी को दिल और किडनी संबंधी बीमारी थी। गूफी के भतीजे हितेन पेंटल और महाभारत में उनके साथी कलाकार सुरेंद्र पाल ने निधन की पुष्टि की है। आज शाम 4 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वेटरन बॉलीवुड एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का निधन रविवार देर रात वेटरन बॉलीवुड एक्ट्रेस सुलोचना लाटकर का निधन हो गया। 94 वर्षीय सुलोचना बीती 8 मई को रेस्पिरेटरी इन्फेक्शन के चलते हॉस्पिटल में एडमिट हुईं थीं। सुलोचना ने साल 1940 में अपना करियर शुरू किया था और करीबन 250 हिंदी और मराठी फिल्मों में काम किया। बॉलीवुड में उन्हें धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे दिग्गज कलाकारों की मां के रूप में याद किया जाता है।