Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
मनोरंजन
13-May-2023

आज शाम 6 बजे सगाई करेंगे राघव-परिणीति परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा आज यानी 13 मई को दिल्ली में सगाई करेंगे। ये समारोह पूरी तरह प्राइवेट रखा गया है। लगभग 100 से 150 मेहमान इस समारोह में शिरकत करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान इस समारोह में बतौर गेस्ट शामिल होंगे। मेकर्स को मिली थी शूटिंग बंद कराने की धमकी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ अपनी कॉन्ट्रोवर्सी को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में है। शो की एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने प्रोड्यूसर असित मोदी पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया है। उनकी लिखित शिकायत पर अब मुंबई पुलिस ने केस की जांच शुरू कर दी है। नियमों में बदलाव कर फिल्म को किया गया रिलीज शाहरुख खान की फिल्म पठान बांग्लादेश में भी धमाल मचा रही है। वहां पर फिल्म 48 स्क्रीन पर रिलीज हुई है। हर रोज 200 शोज चल रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले दो दिनों के शोज हाउसफुल हैं। रिलीज के पहले ही सारे टिकट बिक गए थे। खास बात ये है कि बांग्लादेश में ये पहली सक्सेसफुल हिंदी फिल्म है जो रिलीज हो पाई है। कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा को फिर किया याद हाल ही में कृष्णा अभिषेक ने द कपिल शर्मा शो पर अपने मामा गोविंदा का जिक्र किया। दरअसल शो पर 90 के दशक में विलेन का रोल करने वाले रजा मुराद गोविंद नामदेव जिमी शेरगिल अभिमन्यु सिंह इंद्रनील सेनगुप्ता और सयाजी शिंदे आए थे। इस दौरान कृष्णा अभिषेक ने शो पर सयाजी शिंदे के साथ डांस भी किया।