Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
26-Jan-2023

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में तिरंगा फहराया| EMS TV 26-Jan-2023 देश आज गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में तिरंगा फहराया। वही राज्य स्तरीय समारोह भोपाल में हुआ। यहां राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया। विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रीवा जिले में ध्वजारोहण किया। प्रदेश के 29 जिला मुख्यालयों पर मंत्री और 20 जिलों में कलेक्टर ने तिरंगा फहराया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जैन में महाकाल का विशेष श्रृंगार हुआ। तड़के 4 बजे होने वाली भस्म आरती में भगवान के मस्तक पर तिरंगे से श्रृंगार किया गया। नंदी ने भी तीन रंगों के वस्त्र धारण किए। भगवान महाकाल का जल से अभिषेक कर दूध दही घी शक्कर फलों के रस से बने पंचामृत से अभिषेक पूजन किया गया। राघोगढ़ विधानसभा से विधायक जयवर्धन सिंह में कहा कि हमारा धर्म न कभी खतरे में था न है आए न कभी होगा। हमारे धर्म मे ब्रह्मा विष्णु महेश जैसे देवता है। भगवान राम और कृष्ण जैसे देवता हैं। इसलिए हमारा धर्म कभी खतरे में हो ही नहीं सकता। दरअसल विधायक जयवर्धन सिंह बुधवार को ग्राम विघनवास बापचा में आयोजित श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। यहां कथावाचक महाराज का आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने कथा में मौजूद श्रद्धालुओं को संबोधित किया। शाहरुख-दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी पठान के बाद गांधी-गोडसे एक युद्ध फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। यह फिल्म गुरुवार को रिलीज होगी। इसे लेकर कांग्रेस खुलकर विरोध में उतर गई है। कांग्रेस नेता राजधानी में किसी भी सूरत में फिल्म रिलीज नहीं होने देने की बात कह रहे हैं। वे प्रदर्शन भी करेंगे। यह फिल्म इंदौर समेत प्रदेश के कई शहरों में रिलीज होगी। देश आज गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में तिरंगा फहराया #महाकाल_उज्जैन #गणतंत्र_दिवस #मुख्यमंत्री_शिवराज_सिंह_चौहान #फ्लॉप_हुई_पठान ।#शाहरुख #दीपिका_पादुकोण स्टारर मूवी #पठान के बाद #गांधी_गोडसे एक युद्ध फिल्म गणतंत्र दिवस के अवसर पर उज्जैन में महाकाल का विशेष श्रृंगार हुआ