Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
28-Nov-2022

अमेरिका के मैलिबू इलाके में एक खतरनाक सड़क हादसा हुआ। जिसमें एक चोरी की कार पिककप से टकराई और पिकअप सामने ट्रैफिक सिग्नल पर खड़े बाइक सवार से जा टकराई। यह हादसा सीसीटीवी में कैद हो गया। इसे देखने से लग रहा है कि तीनों वाहनों पर सवार लोग शायद ही बचे हों। लेकिन इसमें सिर्फ कार सवार की मौत हुई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है दिल्ली के त्रिलोकपुरी में हुए हत्याकांड का सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। श्रद्धा मर्डर केस जैसी इस वारदात में महिला ने बेटे के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। उसके 10 टुकड़े किए उन्हें फ्रिज में रखा और कई दिन तक आसपास के इलाकों में उन्हें फेंकती रही। केरल में अडाणी पोर्ट के निर्माण के खिलाफ हो रहा विरोध प्रदर्शन हिंसक रूप ले लिया है। प्रदर्शकारियों ने विझिंजम थाने पर रविवार की रात हमला कर दिया है। इसमें 36 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दरअसल विझिंजम में लोग अडाणी पोर्ट नहीं बनने देना चाहते। इसके विरोध में 120 दिनों से प्रोटेस्ट कर रहे हैं। रविवार को पुलिस ने 5 लोगों को अरेस्ट कर लिया। इसी के बाद गुस्साए लोगों ने थाने में हमला कर दिया। आज सेंसेक्स 210 से ज्यादा अंक की तेजी के साथ 62500 के पार बंद हुआ। इसके साथ ही सेंसेक्स ने अपना नया क्लोजिंग हाई भी बनाया। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं 14 शेयरों में ही गिरावट रही।