Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
अंतर्राष्ट्रीय
30-Aug-2022

गणेश स्थापना जुलूस के दौरान पथराव गुजरात के वडोदरा में 2 समुदायों के बीच गणेश प्रतिमा को स्थापना के लिए ले जाते समय झड़प हुई है। पुलिस ने इस मामले में फौरन कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के 13 लोगों को हिरासत में ले लिया है और FIR भी दर्ज कर ली है। घटना वडोदरा के मांडवी के पास पानीगेट इलाके की है, जहां सोमवार को देर रात 11 से 12 बजे के बीच दोनों पक्ष उलझ गए। UPA के 32 विधायक रांची से रायपुर एयरलिफ्ट झारखंड में सियासी संकट के बीच यूपीए के विधायकों को एयरलिफ्ट किया गया है। कांग्रेस-जेएमएम और राजद के 32 विधायक रांची से रायपुर के लिए एयरलिफ्ट हो चुके हैं। सीएम हाउस से 2 बस में सवार होकर सभी रांची एयरपोर्ट पहुंचे थे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद बस में विधायकों के साथ दिखाई दिए। यहां से सभी इंडिगो की फ्लाइट से रायपुर के लिए निकल गए। वहां दो दिनों के लिए रिसॉर्ट में बुकिंग की गई है। PAK में बाढ़ से अब तक 1140 लोगों की मौत पाकिस्तान में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से अब तक 1140 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 3 करोड़ 30 लाख लोग बेघर हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पड़ोसी देश में आई इस प्राकृतिक आपदा पर दुख जताया। अब मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से खबरें आ रही हैं कि भारत सरकार जल्द ही पाकिस्तान को मानवीय आधार पर राहत सामग्री भेज सकती है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई ऐलान नहीं किया गया है। शेयर बाजार में 2022 की दूसरी बड़ी तेजी भारतीय शेयर बाजार में दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को साल 2022 की दूसरी सबसे बड़ी तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1,560 अंक बढ़कर 59,530 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी भी लगभग 430 अंक की बढ़त के साथ 17,750 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में तेजी रही।'