Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Aug-2021

MP में महिलाओं पर बरसाए लट्‌ठ छतरपुर के सटई थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में जमकर बवाल हुआ। यहां दो पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चले। इस दौरान महिलाओं पर बेरहमी से लाठी बरसाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में नजर आ रहा है कि महिलाएं खुद को बचाने इधर-उधर भाग रही हैं। मारपीट में घायल लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। CM शिवराज की चेतावनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस पर बिना नाम लिए हमला बोला है। कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष के आदरांजलि कार्यक्रम में शिवराज ने कहा, मध्यप्रदेश में समाज को तोड़ने का काम चल रहा है। बीजेपी की विचारधारा के खिलाफ चल रहे अभियान को रोकना जरूरी है। समाज में ऐसे तत्व मौजूद हैं, जो समाज को तोड़ना चाहते हैं। अनुसूचित जाति व जनजाति में भी विचारधारा की लड़ाई है। शिवराज ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि भ्रम फैलाने वालों की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। ऐसे लोगों की दुनिया में कोई जगह नहीं होना चाहिए - गृह मंत्री नीमच में आदिवासी की हत्या के मामले में कांग्रेस ने सरकार को घेरा, वहीं दतिया में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे द्वारा एक अल्प संख्यक की हत्या के आरोप लगने के बाद बीजेपी हमलावर हो गई है।इस घटना को लेकर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हमारे हाथ कानून से बंधे हैं, वरना ऐसे लोगों की दुनिया में कोई जगह नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा- दतिया में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष के बेटे ने अल्प संख्यक को कुचल-कुचल कर मार डाला। क्या कमलनाथ इस घटना पर कमेटी बनाएंगे? 2 सितंबर तक MP में होगी भारी बारिश मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने से प्रदेश भर में बारिश की बौछारों ने कुछ राहत दी है। अगले 24 घंटों के दौरान सूखा प्रभावित इंदौर और उज्जैन समेत 17 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबलपुर, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर और चंबल संभाग में भी गरज चमक के साथ बिजली गिरने और कहीं-कहीं अच्छी बारिश की संभावना है। बदलकर कारोबार करने पर बवाल देपालपुर के खाजरोदा गांव में नाम बदलकर कारोबार करने पर बवाल हो गाया। यहां इलियास नाम के शख्स ने पानी के पताशे के ठेले पर सांवरिया का बोर्ड लगा रखा था। लोगों ने उससे नाम पूछा, तो उसने इलियास बताया। इस पर लोग भड़क उठे और ठेले से बोर्ड हटवा दिया। लोगों ने इसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। ग्वालियर में दो बहनों पर जानलेवा हमला ग्वालियर में SDM कोर्ट में पेशी कर घर लौट रहीं दो बहनों पर छोटी बहन के पति, ससुर ने अपने अन्य साथियों के सथ हमला बोल दिया। हमलावर लाठी-डंडे और सरिए लिए थे। दोनों बहनों को बेरहमी से पीटा। सबसे ज्यादा बड़ी बहन को पीटा, क्योंकि वही छोटी बहन की मदद कर रही थी। बड़ी बहन के सिर में सरिए से इतनी बार हमला किया कि 12 से ज्यादा टांके लगे हैं। घटना सिरोल के हुरावली पर दो दिन पहले की है। MP में कैदियों की 30 दिन की सजा होगी माफ राजधानी में जन्माष्टमी के दिन सोमवार को सेंट्रल जेल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें गृह एवं जेल मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहुंचे। कार्यक्रम में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने सजायाफ्ता कैदियों की 30 दिन की सजा माफ करने की घोषणा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि इसका लाभ गंभीर मामले के कैदियों को नहीं मिलेगा। भोपाल-नागपुर हाईवे के नए फोरलेन पुल पर ट्रायल शुरू भोपाल-नागपुर फोरलेन पर गोंदरीघाट पर बना नर्मदा ब्रिज तैयार है। नर्मदा नदी पर बने 25 गर्डर वाले पुल की तस्वीरें केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री एवं राज्य मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। साथ ही, केंद्रीय मंत्री ने इसे प्रगति का हाइवे बताया। इस फोरलेन पुल से भोपाल और नागपुर शहरों की दूरियां कम होंगी। साथ ही, पहुंचने के लिए लगने वाले समय में भी अंतर आएगा।