Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
30-Aug-2021

 आज देश और दुनिया भर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव 'जन्माष्टमी' मनाया जा रहा है , लेकिन क्या आप जानते हैं आज भगवान श्रीकृष्ण कितने वर्ष के हो गए। उनका जन्म आज से ठीक-ठीक कितने वर्ष पूर्व हुआ था। आइए कैलकुलेट करते हैं , आज विक्रम संवत-2078, भाद्रपद का कृष्ण पक्ष, वर्षा ऋतु एवं अष्टमी की तिथि है जिसकी अंग्रेजी कैलेन्डर के अनुसार दिनांक 30 अगस्त 2021 है , शास्त्रों में उल्लेख के आधार पर ज्योतिष विज्ञान के माध्यम से यदि आकलन किया जाएगा तो श्री कृष्ण की सही आयु की जानकारी प्राप्त हो जाती है। सभी शास्त्रों में लिखा हुआ है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म द्वापर युग के अंत में हुआ। यह भी निर्विवाद है कि भगवान श्री कृष्ण द्वापर युग में 125 वर्ष तक रहे। यदि हम द्वापर युग के 125 वर्षों के काल युग में आज के समय  5117 वर्ष को जोड़ देते है तो भगवान श्रीकृष्ण इस साल धरती पर अपने जीवन काल का 5247 वा वर्ष पूर्ण कर लेंगे। इस बार आज 30 अगस्त की रात  को मनाए जाने वाली श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कृष्ण कन्हैया पांच हजार दो सो वर्षो से ज्यादा के हो जाएंगे |