Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
27-Aug-2021

1 सितंबर से स्कूल खुलेंगे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जाएंगे। कक्षा 9वीं से 12वीं की क्लास 1 सितंबर से शुरू होंगी। छठी से आठवीं तक की कक्षाएं 8 सितंबर से चलेंगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की ओर से गठित एक्सपर्ट्स की कमेटी ने राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से फिर से खोलने की सिफारिश की थी। काबुल ब्लास्ट का पाकिस्तान कनेक्शन काबुल एयरपोर्ट पर फिदायीन हमले की जड़ पाकिस्तान में ही है। 100 से ज्यादा लोगों की जान लेने वाले इन धमाकों की जिम्मेदारी ISIS खुरासान यानी ISIS-K ने ली है। इस आतंकी संगठन का चीफ है मावलावी अब्दुल्ला उर्फ असलम फारूकी। फारूकी पाकिस्तानी नागरिक है और खुरासान का चीफ बनने का सफर उसने वहीं से शुरू किया। नारायण राणे का उद्धव सरकार पर निशाना केंद्रीय मंत्री नारायण ने शुक्रवार को महाराष्ट्र की उद्धव सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं किया है। वे (शिवसेना) सत्ता में हैं, इसलिए उन्होंने मुझे गिरफ्तार करवाया। महाराष्ट्र कोरोना में नंबर 1 है। कोविड के दौरान उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। सुशांत सिंह राजपूत की हत्या कर दी गई। दिशा सालियान का रेप कर मर्डर हुआ, अपराधी फिर भी खुलेआम घूम रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी सफल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की एंजियोप्लास्टी सफलतापूर्वक SMS अस्पताल में हो गई है। उनकी सेहत में अब सुधार है। मुख्यमंत्री के विशेष अधिकारी लोकेश शर्मा और प्रदेश के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने ट्वीट कर ऑपरेशन सफल रहने की जानकारी दी है। बांग्लादेश की फ्लाइट की नागपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग बिमान बांग्लादेश की एक अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट की शुक्रवार को नागपुर हवाई अड्डे पर मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। दरअसल, उड़ान के दौरान ही पायलट की तबीयत अचानक बिगड़ गई। विमान में 126 यात्री सवार थे। देहरादून-ऋषिकेष हाईवे पर पुल गिरा, कई गाड़ियां भी धंस गईं उत्तराखंड में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ है। देहरादून-ऋषिकेष हाईवे पर रानीपोखरी इलाके में एक पुल गिर गया। इसकी तस्वीरें और वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि कई गाड़ियां भी पुल में धंस गई हैं और घबराए हुए लोग बचने की कोशिश कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह पुल एक साल पहले ही बनाया गया था, जो कि पहली ही बारिश में टूट गया। सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह का इस्तीफा पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू के सलाहकार मालविंदर सिंह माली ने इस्तीफा दे दिया है। माली ने अपनी जान को खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो राज्य के CM कैप्टन अमरिंदर सिंह जिम्मेदार होंगे। बलूचिस्तान में लैंडमाइन ब्लास्ट में 3 सुरक्षाकर्मियों की मौत पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बारूदी सुरंग विस्फोट में तीन सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। साथ ही कई लोगों के घायल होने की भी खबर है। बलूचिस्तान सरकार के प्रवक्ता लियाकत शाहवानी ने बताया कि प्रांत के जियारत जिले में सड़क किनारे लगाए गए बारूदी सुरंग में विस्फोट हुआ है। दिल्ली सरकार का ब्रांड एंबेसडर बने सोनू सूद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। शुक्रवार को उन्होंने बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद से मुलाकात की और उन्हें बच्चों के लिए मेंटरशिप कैंपेन के लिए दिल्ली सरकार का ब्रांड एंबेसडर बनाया। कयास लगाए जा रहे थे कि सोनू सूद की बहन मालविका सूद को कांग्रेस पार्टी जॉइन करवाकर मोगा से चुनाव लड़वा सकती हैं। बढ़त के साथ बंद बाजार हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स 55,862.93 अंक पर और निफ्टी 16,642.55 पर खुला। कारोबार के दौरान निफ्टी ने 16,722 का नया रिकॉर्ड बनाया वहीं सेंसेक्स रिकॉर्ड स्तर से 10 अंक नीचे कारोबार करता दिखा और अंत में सेंसेक्स 176 अंक चढ़कर 56,124 पर और निफ्टी 68 अंक चढ़कर 16,705 पर बंद हुआ।