Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
20-Aug-2021

CM शिवराज की अधिकारीयों को चेतावनी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरुवार को शिवपुरी के बाढ़ प्रभावित नरवर तहसील के पनघटा गांव पहुंचे। नवोदय विद्यालय स्थित सभागार में मंच से ग्रामीणों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि सर्वे ठीक ढंग से कराएं। सर्वे में यदि सही व्यक्ति छूटा तो ठीक नहीं होगा। सर्वे में गड़बड़ी मिली तो नौकरी करने लायक नहीं छोडूंगा। दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार मध्यप्रदेश के सांसदों की फर्जी नोटशीट-लैटर हेड का इस्तेमाल कर शासकीय कर्मचारियों के ट्रांसफर की अनुशंसा करने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी राजगढ़ से सांसद रोडमल नागर का प्रतिनिधि है। आरोपी ने सांसद प्रज्ञा सिंह, सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, सांसद रोडमल नागर, सांसद उदय प्रताप सिंह की फर्जी नोटशीट बनाकर 5 सरकारी कर्मचारियों के ट्रांसफर की अनुशंसा की थी। रक्षाबंधन के लिए इको फ्रेंडली राखियां मध्य प्रदेश के अनुपपुर में रक्षाबंधन के लिए इको फ्रेंडली राखियां तैयार की गई हैं.जो कागज या प्लास्टिक से नहीं, बल्कि गोबर से बनाई गई हैं. भाइयों की कलाई पर इस बार विदेशी नहीं बल्कि जिले में बनाई गई यह राखियां बांधी जाएंगी. जिले के जैतहरी तहसील क्षेत्र के ग्राम अंजनी में प्रज्ञा मंडल और स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गोबर, तुलसी, गंगाजल, एवं पवित्र वस्तुओं द्वारा राखी बनाई गई हैं. जिले के बाजारों में यह स्वदेशी राखियां पहुंच गई हैं और लोगों इन्हें पसंद भी कर रहे हैं. मध्य प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी मध्य प्रदेश के 21 जिलों में भारी बारिश हो सकती है,भोपाल, होशंगाबाद और शहडोल संभाग के इलाके शामिल हैं. जिन जिलों में भारी बारिश हो सकती है, उनमें उज्जैन, इंदौर, रीवा, सागर संभाग के इलाके शामिल हैं.