Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Aug-2021

देवास में कांग्रेस पर बरसे सिंधिया देवास में आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने यात्रा पर सवाल उठाने पर कहा कि मेरा जब भी नाम आता है कांग्रेस को तो बड़ी खुजली आती है। उनकी टीका-टिप्पणी का स्वागत करता हूं। कांग्रेस गिरगिट की तरह रंग बदलती है। उनके बारे में क्या कहूं। जो काम प्रधानमंत्री मोदी ने इतने कम समय में किया। वह काम उन्होंने 70 सालों में क्यों नहीं किया। MP में 20 अगस्त को सरकारी छुट्‌टी मध्यप्रदेश में शुक्रवार 20 अगस्त को शासकीय अवकाश रहेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। सरकार ने पहले मोहर्रम पर गुरुवार (19 अगस्त) को अवकाश घोषित किया था, जिसे निरस्त कर दिया गया है। विधायक हीरालाल अलावा डेंगू की चपेट में जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) के राष्ट्रीय संरक्षक और पार्टी के एकमात्र विधायक हीरालाल अलावा डेंगू-चिकनगुनिया की चपेट में आ गए हैं। वह भोपाल के सरकारी हमीदिया अस्पताल में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं। विधायक ने लोगों से मच्छर से बचने के लिए मच्छरदानी का प्रयोग करने की सलाह दी है। सेंधवा विधायक पर एफआईआर बड़वानी की सेंधवा विधानसभा से कांग्रेस MLA ग्यारसीलाल रावत पर पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट और गाली-गलौज का मामला दर्ज किया है। आरोप है कि रिजर्व वन क्षेत्र में रेत का अवैध खनन किया जा रहा था। कार्रवाई करने पहुंचे रेंजर और बीट गार्ड के साथ MLA व ड्राइवर ने मारपीट कर दी। भाजपा निकाल रही चंदा वसूली यात्रा - दिग्वि जय सिंह मध्या प्रदेश के पूर्व सीएम और कांग्रेस सांसद दिग्विगजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र खतरे में है और मोदी-शाह सरकार के मंत्री आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं. किस बात का आशीर्वाद? देश को बर्बाद करने का? आशीर्वाद यात्रा नहीं है, यह चंदा वसूली यात्रा है. इसका देश में विरोध होना चाहिए. दो दिन बाद पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा मानसून बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण मध्यप्रदेश में गर्मी से कुछ राहत मिली है। बीते 24 घंटे के दौरान प्रदेशभर के 32 जिलों में रिमझिम बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि लो प्रेशर एरिया ओडिशा के तट पर पहुंच गया है। सिस्टम धीरे-धीरे झारखंड से बढ़ेगा। यह दो दिन में मध्यप्रदेश में पूरी तरह सक्रिय हो जाएगा।