Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
16-Aug-2021

MP में फिर होगी बारिश बंगाल में मानसूनी गतिविधियां बढ़ने का असर मध्यप्रदेश में भी दिखने लगा है। मौसम विभाग ने 24 घंटे तक आसमान साफ रहने के बाद अब इंदौर, जबलपुर समेत 5 संभागों में हल्की बारिश होने के साथ ही बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि भोपाल-सागर समेत 10 जिलों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी होने की संभावना है। MP में 24 अगस्त से 'टेलेंट सर्च' टोक्यो ओलिंपिक में MP के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। होशंगाबाद जिले के छोटे से गांव चांदौन के विवेक सागर ने हॉकी में ब्रॉन्ज मेडल जीता। वहीं अन्य खिलाड़ियों ने भी खूब दम दिखाया। अगले ओलिंपिक समेत अन्य गेम्स में मध्य प्रदेश के खिलाड़ी फिर परचम लहरा सके, इसके लिए सरकार शहर से लेकर गांवों तक 'हीरे' तलाशेगी। फिर उन्हें स्पोट्स एकेडमी में तराशेगी। इसके लिए 24 अगस्त से प्रदेश में टेलेंट सर्च-2021 चलेगा। CM शिवराज बीमार, अशोकनगर-गुना का दौरा भी रद्द मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उनका आज विदिशा दौरा रद्द हो गया है। उनको हल्का बुखार और गले में खराश की शिकायत है। बोलने में तकलीफ हो रही है। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। मुख्यमंत्री का सोमवार को कुरवई विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ पीड़ितों से मिलने का कार्यक्रम था। उन्हें मंगलवार 17 अगस्त को अशोकनगर और गुना का दौरा करना था, उसे भी निरस्त कर दिया गया है। चुनाव लड़ने के लिए गाय पालना अनिवार्य हो -मंत्री हरदीप सिंह डंग मध्यप्रदेश में गौ-पालन कानून बनाने की मांग अब बीजेपी (BJP) में उठने लगी है. इस मांग का समर्थन प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी कर दिया है. मंत्री हरदीप सिंह डंग ने कानून बनाने की मांग उठायी है. वो इस संबंध में सीएम चुनाव आयोग को पत्र लिखेंगे महाकाल की आखिरी सवारी आज सावन का आखिरी सोमवार है। भस्मारती के बाद बाबा महाकाल का चन्दन, कंकु, भांग, बेल पत्र, फल आदि से अद्भुत शृंगार किया गया। महाकाल के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगी थी। दोपहर एक बजे महाकाल मंदिर में प्रवेश रोक दिया गया है। महाकाल की शाही सवारी शाम 4 बजे निकाल शुरू हो गई। यहां पहले भगवान महाकाल का पूजन किया गया। सवारी में करीब 500 लोग शामिल हुए।