MP में भाजपा ने किया तिरंगे का अपमान, कांग्रेस ने बताया राष्ट्रदोह देशभर में रविवार को आजादी का जश्न धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जगह-जगह तिरंगा शान से लहराया गया , लेकिन आगर में जिला भाजपा कार्यालय पर लहराए तिरंगे पर विवाद हो गया। यहां तिरंगा से ऊंचा भाजपा का झंडा लगा था। इसे कांग्रेस ने राष्ट्रदोह बताया है। वहीं, राजगढ़ में भी परेड में शामिल गाड़ी पर झंडा उल्टा नजर आया। इसी गाड़ी में सवार होकर प्रभारी मंत्री ने परेड की सलामी ली। मंत्रियों की यात्राएं 16 से 24 अगस्त तक मध्यप्रदेश की जनता का आशीर्वाद लेने के लिए मोदी सरकार में तीन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ. वीरेंद्र खटीक और एसपी सिंह बघेल की यात्रा निकलेगी। तीनों मंत्रियों की यात्राएं 16 से 24 अगस्त तक चलेंगी। इसकी शुरुआत केंद्रीय कानून एवं विधि राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल आज सोमवार को ग्वालियर से करेंगे। विमानन मंत्री सिंधिया की यात्रा कल 17 अगस्त को देवास से शुरू होगी। इसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं। इंदौर में लूट के बाद व्यापारी की हत्या इंदौर के राजेन्द्र नगर इलाके में सोमवार सुबह एक सब्जी व्यापारी की अज्ञात बदमाशों ने लूट के बाद हत्या कर दी। लूटपाट और हत्या से पहले सब्जी व्यापारी ने बदमाशों से संघर्ष भी किया था। व्यापारी की चेन गायब है। गले पर खरोंच भी है। व्यापारी सब्जी लेने मंडी जा रहा था। सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन आज सावन का आखिरी सोमवार है। उज्जैन में भस्मारती के बाद बाबा महाकाल का चन्दन, कंकु, भांग, बेल पत्र, फल आदि से अद्भुत शृंगार किया गया। महाकाल के दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगी है