Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
15-Aug-2021

स्वतंत्रता दिवस पर पर मोदी को याद आये नेहरू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर आठवीं बार लाल किले पर झंडा फहराने के बाद देश को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को नमन के साथ अपनी बात शुरू की। इस दौरान उन्होंने पंडित जवाहर लाल नेहरू को भी याद किया। प्रधानमंत्री ने कहा, 'आजादी को जन आंदोलन बनाने वाले बापू हों या सब कुछ न्योछावर करने वाले नेताजी हों, भगत सिंह, आजाद, बिस्मिल और अशफाक उल्ला खां, झांसी की लक्ष्मी बाई या चित्तूर की रानी कनम्मा हों, देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू हों, सरदार पटेल हों, दिशा देने वाले अंबेडकर हों.. देश हर व्यक्ति और व्यक्तित्व को याद कर रहा है। देश सभी का ऋणी है। ब्यूरो