Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
07-Aug-2021

MP के छोटे जिलों में फैल रहा कोरोना मध्यप्रदेश में शनिवार को 7 जिलों में कोरोना संक्रमण के 13 केस आए। शनिवार को दमोह-जबलपुर में 3-3, टीकमगढ़ और इंदौर में 2-2, भोपाल, मंदसौर, राजगढ़ में 1-1 नए मामले सामने आए। खास बात यह है कि पिछले चार दिनों में दमोह में 21 संक्रमित मिले हैं। छोटे-छोटे जिलों में संक्रमण के मामले मिलने से चिंता बनी हुई है। PM मोदी ने MP के 4 लोगों से बात की PM नरेंद्र मोदी ने अन्न उत्सव के दौरान MP के 4 लोगों से बात की। सबसे पहले उन्होंने हितग्राहियों से उनकी रोजी-रोटी और बच्चों की पढ़ाई के बारे में पूछा। होशंगाबाद में लेडीज सामान की शॉप चलाने वाली माया उईके से बोले- टोक्यो ओलिंपिक में हॉकी में बेटियों ने कमाल कर दिया। इनमें से कई बेटियां गरीब परिवार से थीं, लेकिन पढ़े और आगे बढ़े। आप भी बच्चों को पढ़ाएंगे, तो वे बड़ा करके दिखाएंगे। PM मोदी ने मध्यप्रदेश के बुरहानपुर, होशंगाबाद, सतना और निवाड़ी जिलों के लोगों से करीब 20 मिनट बात की। उज्जैन में बच्ची बोरवेल में गिरी, मौत उज्जैन में शनिवार दोपहर 5 साल की बच्ची बोरवेल में गिर गई। ग्रामीणों को इसका पता चला, तो वहां भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस को भी सूचना दी। इससे पहले बच्ची को बचाने की कोशिशें शुरू हो गईं। इस बीच मौजूद लोगों में से एक व्यक्ति ने हेकड़ी की मदद से बच्ची को बाहर निकाल लिया। बच्ची को सिविल अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ताप्ती में डूबे कॉलेज के स्टूडेंट्स बुरहानपुर की ताप्ती नदी स्थित राजघाट में दो युवक डूब गए। दोनों यहां नहाने गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले गए। दोनों की मौत हो गई। दोनों कॉलेज के छात्र थे। शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे कृष्ण कुमार बुंदेला और शाश्वत छाबड़िया नदी में नहाने गए थे। स्थानीय लोगों ने बताया, नहाते समय उनका अचानक संतुलन बिगड़ा और दोनों नदी के गहरे पानी में समा गए।