Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
05-Aug-2021

कांग्रेस के कारण आई MP में बाढ़ - रामेश्वर शर्मा BJP विधायक एवं पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने मध्यप्रदेश में आई बाढ़ का ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ दिया है। उन्होंने कहा है कि मध्यप्रदेश में आई बाढ़ के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी सरकार ने देश में नदी जोड़ो योजना शुुरू की थी, लेकिन मनमोहन सिंह की UPA सरकार ने इस योजना को बीच में ही रोक दिया था। इस कारण बाढ़ और सूखे स्थिति बन रही है। बाढ़ में भैंस, बकरी, मुर्गी बही तो सरकार मुआवजा देगी ग्वालियर के भितरवार में बाढ़ में सब कुछ खो चुके लोगों से गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मुलाकात की है। CM ने उनको विश्वास दिलाया है कि हम बच गए यह बड़ी बात है। कपड़े, खाना, मकान, मवेशी वापस दिलाने की जिम्मेदारी हमारी है। यहां चांदपुर गांव में तो CM ने ट्रैक्टर पर खड़े होकर लोगों से बात की है। CM ने कहा है कि जिनके घर बह गए हैं उनको घर दिया जाएगा। जिनके मवेशी बह गए हैं, उनका हर्जाना मिलेगा और फसल के नुकसान का भी आंकलन कराया जा रहा है। उसका भी पूरा हर्जाना दिया जाएगा। MP विधानसभा के आसपास धारा 144 लागू मध्य प्रदेश विधानसभा के चार दिवसीय मानसून सत्र (9 से 12 अगस्त) के चलते विधानसभा भवन या इसके आसपास एकसाथ 5 लोग इकट्‌ठा नहीं हो सकेंगे तो जुलूस, रैली, सभा या पुतला दहन जैसे प्रदर्शनों की सख्त मनाही रहेगी। 400 कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर FIR मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में आधी रात को कांग्रेस नेता की बर्थ-डे पार्टी मना रहे सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने FIR दर्ज कर की है. कार्यकर्ताओं की संख्या करीब 400 है, जो बुधवार-गुरुवार रात बीच चौराहे पर हुंड़दंग मचा रहे थे. आतिशबाजी और चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुन रहवासी घबरा गए. उन्होंने पुलिस को फोन किया, तब जाकर हुड़दंगियों को खदेड़ा जा सका. MP के 20 जिले होंगे तरबतर ग्वालियर-चंबल अंचल में बारिश ने रौद्र रूप धारण कर रखा है। सिस्टम के एक्टिव होने से यहां मूसलधार बारिश हो रही है, जिस कारण नदी और नाले उफान पर हैं, हालांकि बंगाल की खाड़ी से आया सिस्टम पूर्वी हिस्से से आगे नहीं बढ़ रहा। इसका असर उत्तरप्रदेश पर ज्यादा है।