भोपाल में पैरेंट्स ने स्कूल प्रिंसिपल को बनाया बंधक एक दिन पहले आए CBSE 12वीं बोर्ड फाॅर्मूला रिजल्ट के अब साइड इफेक्ट सामने आने लगे हैं। भोपाल के संकल्प स्कूल में कम नंबर आने पर शनिवार को छात्रों ने स्कूल पहुंचकर हंगामा कर दिया। छात्रों का कहना है कि अभी तक उनके 90% अंक आए हैं। उम्मीद थी कि 90% के करीब नंबर आएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नाराज पैंरेंट्स ने स्कूल पहुंचकर प्रिंसिपल को ऑफिस में ही कैद कर दिया। पैरेंट्स ने आरोप लगाए कि इससे बच्चों के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। भोपाल में 10 साल की बच्ची पर मां का कहर भोपाल के ऐशबाग इलाके में एक 10 साल की बच्ची के सिर से पापा का साया उठने के बाद सगी मां और सौतेले चाचा का कहर टूट पड़ा। आठ महीने पहले पिता चल बसे। मां ने दूसरी शादी कर ली। बात-बात पर उसे बुरी तरह पीटा जाने लगा। यहां तक कि बच्ची को घर छोड़कर भागना पड़ा। चाइल्ड लाइन लाई गई बच्ची के जिस्म पर बेल्ट और डंडे से पीटे जाने के जख्म मिले। एक आंख पर गहरा घाव है। बच्ची ऐशबाग इलाके में मंदिर में मिली थी। MP में 10 अगस्त तक बढ़ा नाइट कर्फ्यू MP में नाइट कर्फ्यू 10 अगस्त तक जारी रहेगा। गृह विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर दिए हैं। इस दौरान रात 11 से सुबह 6 बजे तक भोपाल समेत प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में कर्फ्यू रहेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से नाइट कर्फ्यू पहले ही सरकार हटा चुकी है। चंबल में जेल की दीवार ढही मध्यप्रदेश के भिंड में जेल की छत और दीवार गिरने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। शनिवार तड़के जब सभी कैदी अपनी नित्य क्रिया में व्यस्त थे, तभी अचानक भरभराकर छत और दीवार गिर गई। इस दौरान मलबे में करीब 21 कैदी दब गए। हादसे के बाद जेल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को अस्पताल भेजा गया। छतरपुर में सांप काटने से घर के 2 चिराग बुझे छतरपुर में एक परिवार के दो बेटों की सांप के काटने से मौत हो गई। दोनों भाई सो रहे थे। इस दौरान रात में करीब 3 बजे सांप ने पहले नितेश यादव फिर 15 मिनट बाद बड़े भाई हृदेश यादव काट लिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।परिवार में 6 सदस्य थे। अब माता-पिता और 2 बड़ी बहन हैं। घटना महाराजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवड़ी में है। बच्ची से छेड़छाड़, सौतेले नाना और मां गिरफ्तार इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में 7 साल की बच्ची से सौतेला नाना अश्लील हरकत करता रहा। सौतेली मां को जब बच्ची ने यह बात बताई तो उसने उसे चुप करा दिया। इस पर बच्ची ने पड़ोस की आंटी को बताया, तब जाकर पूरी घटना से पर्दा उठा। महंगाई पर मंत्री विश्वास सारंग का तर्क महंगाई को लेकर कांग्रेस के विधानसभा घेराव के ऐलान पर मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। सारंग ने शनिवार को कहा कि आजादी के बाद इस देश की अर्थव्यवस्था पर कुठाराघात करके महंगाई बढ़ाने का श्रेय नेहरू परिवार को जाता है। 15 अगस्त 1947 को लाल किले की प्राचीर से जवाहरलाल नेहरू ने जो भाषण दिया था। उसी भाषण के कारण देश की अर्थव्यवस्था बिगड़ी है।