राज्य
गुरुवार देर शाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन में अनेक पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी । शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की अपनी एक पद्धति है और पार्टी उसी पद्धति पर काम करती है। पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी मिलना चाहिए। हर कार्यकर्ता किसी ना किसी काम में लगा हो और वह उस काम की पद्धति को समझ सके यह पार्टी की हमेशा प्राथमिकता रहती है। भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को मंडल से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक काम मिलना चाहिए। बाईट- वीडी शर्मा , प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्लग - वीडी शर्मा ने किया टीम का विस्तार