MP के पूर्व मंत्री के बिगड़े बोल मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा का सिंगरौली कलेक्टर राजीव रंजन मीणा के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करते वीडियो सामने आया है। वीडियो कुछ दिन पहले का बताया जा रहा है। जब धरना प्रदर्शन के दौरान कलेक्टर ज्ञापन लेने नहीं आए थे। उस समय पूर्व मंत्री भड़क गए थे। अपर कलेक्टर के सामने ही कलेक्टर के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए करते हुए दिखे। MP 12वीं बोर्ड का रिजल्ट 29 को मध्यप्रदेश की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल इसे 3 सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। छात्र इन पर जाकर अपने रोल नंबर के आधार पर अपना परिणाम दे सकेंगे। इसके साथ मोबाइल ऐप पर भी छात्र रिजल्ट देख सकेंगे। बैरसिया में सबसे ज्यादा 5.5 इंच तक पानी गिरा मध्यप्रदेश की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 29 जुलाई को दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा मंडल इसे 3 सरकारी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। छात्र इन पर जाकर अपने रोल नंबर के आधार पर अपना परिणाम दे सकेंगे। इसके साथ मोबाइल ऐप पर भी छात्र रिजल्ट देख सकेंगे। MP में मंत्रियों के नाम से उगाही मध्यप्रदेश में मंत्रियों के नाम पर उगाही करने का मामला सामने आया है। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव के निजी सचिव विजय बुदवानी ने साइबर क्राइम में शिकायत की थी। भोपाल पुलिस ने आरोपी शैलेंद्र पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। उसने दस्तावेज बुलवाने के लिए फोटो कॉपी वाले का वॉटसऐप नंबर दे रखा था। महाकाल की पहली शाही सवारी सावन का आज पहला सोमवार है। शाम 4 बजे महाकाल की पहली शाही सवारी निकली। सुबह मंदिर में ज्यादा भीड़ होने से अफरा-तफरी मच गई। इसमें 4 महिलाएं और दो बच्चे भी दब गए। हालांकि बड़ी दुर्घटना नहीं हुई।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सपरिवार महाकाल की पूजा की। MP में मानसून का असर MP में मानसून के एक्टिव होने के बाद जलस्रोतों का वॉटर लेवल बढ़ने लगा है। भोपाल की बात करें तो करीब 25 लाख आबादी की प्यास बुझाने वाले कोलार, केरवा डैम और बड़ा तालाब में जलस्तर बढ़ गया है। 3-4 दिन के भीतर केरवा डैम में 5 फीट पानी आ चुका है, जबकि कोलार में 2 फीट व बड़ा तालाब का वॉटर लेवल आधा फीट बढ़ा है। कलियासोत डैम में भी 1 फीट पानी की बढ़ोतरी हुई है।