Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Jul-2021

MP में मंदिर से निकले नर कंकाल ! महाकालेश्वर मंदिर में 11वीं शताब्दी के मंदिर और मूर्तियां मिलने के बाद अब खुदाई के दौरान नर कंकाल मिले हैं। इससे यहां काम कर रहे मजदूर सहमे हुए हैं। मंदिर के विस्तारीकरण के लिए यहां भोपाल पुरातत्व विभाग की देखरेख में खुदाई का काम चल रहा है। हालांकि, एक्सपर्ट का मानना है कि यह कोई नई बात नहीं है। फिर भी इसकी जांच करानी चाहिए। संभवत: ये मुगलकाल के भी हो सकते हैं। मंदिर के मुख्य पुजारी का कहना है कि पहले इसके आगे के हिस्से में साधु-संत रहते थे। संभावना है कि उनकी भी हडि्डयां हो सकती हैं। 2 विदिशा में भारी बारिश, घर बहा विदिशा जिले के सिरोंज में बुधवार रात से हुई तेज बारिश की वजह से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। शहर में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं कई घरों और दुकानों में पानी भर गया। खेल के मैदान तालाब जैसे बन गए हैं। सड़कों पर खड़ी गाड़ियां भी आधी डूब गईं। अथाइखेड़ा में कई लोगों के घर गिर गए हैं। 3 CM हाउस पर महिला कांग्रेस का प्रदर्शन प्रदेश में बढ़ते महिला अत्याचार, कोविड से हुई मौतों पर परिजनों को मुआवजा देने, बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर महिला कांग्रेस पदाधिकारी गुरुवार को CM हाउस का घेराव करने पहुंचीं। यहां पुलिस ने कांग्रेस पदाधिकारियों को रोकने की कोशिश की, तो महिलाएं सड़क पर लेट गईं। वहीं, एक महिला पदाधिकारी फांसी लगाने की बात करने लगी। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया। 4 शिव 'राज' में बेगुनाह आदिवासी जमीन में गाड़े जा रहे पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। पटवारी का कहना है, भाजपा सरकार का अपराधीकरण हो गया है। भाजपाइयों के संरक्षण में शराब माफिया तांडव कर रहे हैं। सीएम शिवराज कहते हैं कि माफियाओं को जमीन में गाड़ दिया जाएगा, जबकि बेगुनाह आदिवासी लोग जमीन में गाड़े जा रहे हैं। 5 MP में सरकारी दफ्तर सप्ताह में 5 दिन खुलेंगे मध्यप्रदेश में सरकारी दफ्तरों में अगले 3 माह तक सप्ताह में 5 दिन ही कामकाज होगा। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच राज्य सरकार ने यह निर्णय लिया है। राज्य शासन ने कहा है कि राज्य के सभी सरकारी ऑफिस आने वाले तीन महीनों तक पांच ही दिन काम करेंगे। 6 नर्मदा नदी की तेज धार में बह रहे युवक की 2 लोगों ने बचाई जान डिंडौरी में गुरुवार को नर्मदा नदी में अचानक बाढ़ आने से एक युवक नर्मदा स्टाॅप डैम में फंस गया। वह तेज बहाव में बहकर नदी के बीच में फंस गया। नदी में फंसे युवक पर जब नगर के समाजसेवी हरिहर पाराशर (41) की नजर पड़ी तो उसने इस संबंध में पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। साथ ही कुछ लोगों को सहायता के लिए बुलाया। 7 MP में मानसून की रंगत लौटी मध्यप्रदेश में मानसून ने समय से पहले धमाकेदार इंट्री के बाद से रूठ सा गया था, लेकिन एक बार फिर मानसून की रंगत लौटती नजर आ रही है। गुरुवार को भोपाल समेत प्रदेश के इलाकों में बारिश की बौछारें पढ़ने से लोगों ने राहत की सांस ली।