MP में दूल्हे की धारदार हथियार से हत्या सागर जिले के खुरई थाना क्षेत्र के ग्राम घोरट में वरमाला कार्यक्रम के बाद छत पर सो रहे दूल्हे की गला रेतकर हत्या कर दी गई। सूचना के अनुसार खुरई थाना क्षेत्र के ग्राम घोरट निवासी रघुराज कुशवाहा की शादी होने के बाद गुरुवार को वरमाला और भंडारा कार्यक्रम था। घर में रिश्तेदार आए हुए थे। दिनभर कार्यक्रम चला। रात में दूल्हा रघुराज सोने के लिए छत पर चला गया। इसी बीच देर रात रघुराज की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। सुबह रिश्तेदार सोकर उठे तो बिस्तर में खून से लथपथ रघुराज का शव पड़ा था। सुंदर सेवाश्रम में पली बढ़ी 3 बेटियों का कन्यादान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और उनकी पत्नी साधना सिंह ने गुरुवार को सुंदर सेवाश्रम में पली बढ़ी 3 बेटियों का कन्यादान किया। विदिशा में उनके आस्था के केंद्र बाढ़ वाले गणेश मंदिर पर सुंदर सेवाश्रम में पली बढ़ी 3 बेटियां प्रीति, राधा और सुमन की गुरुवार शाम को धूमधाम से शादी हुई। मुख्यमंत्री ने पत्नी साधना सिंह के साथ शादी की सभी रस्में निभाईं। विदाई के दौरान मुख्यमंत्री और उनका पूरा परिवार भावुक हो गया। 10 लोग अब भी लापता मध्यप्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में कुएं में गिरे लोगों काे निकालने का काम 14 घंटे बाद भी जारी है। चार लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें पिता-पुत्र की भी हैं। 10 लोग अब भी लापता हैं। पुलिस ने घटना स्थल से 1 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया है। पुलिस को प्रदर्शन का डर है। एडीजीपी साईं मनोहर ने 3 शव निकाले जाने की पुष्टि की है जबकि स्थानीय ग्रामीणों ने चार मौत की जानकारी दी है। प्रस्ताव राज्यसभा में रखने की बात मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं (BJP Leaders) के बीच एक बार फिर हबीबगंज रेलवे स्टेशन (Habibganj Railway station) नाम बदलने का मामला गरमाने लगा है. इस बार भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर (Pragya Thakur) ने इसका नाम बदलने को लेकर प्रस्ताव राज्यसभा में रखने की बात कही है। प्रदेश को बारिश का इंतजार प्रदेश में मानसून को दस्तक दिए एक महीना होने को आया है, लेकिन अब तक पूरे प्रदेश में एक जैसी बारिश नहीं हुई है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसके मुख्य कारण विंड पैटर्न का सपोर्ट नहीं करना, लो प्रेशर एरिया ठीक से नहीं बन पाना है ।