10वीं का रिजल्ट जारी, सभी पास प्रदेश में 10वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार माध्यमिक शिक्षा मंडल में सिंगल क्लिक से रिजल्ट जारी किया। पहली बार 10वीं में एक भी स्टूडेंट फेल नहीं हुआ। साढ़े 10 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इसमें से 3 लाख 56 हजार 582(39%) फर्स्ट, 3 लाख 97 हजार 762 (43.50%) सेकेंड और 15 हजार 871 (17.48%) छात्र थर्ड डिवीजन पास हुए हैं। उमरिया में अफसर के घर मिली 1KG सोने की ईंट मध्य प्रदेश के उमरिया का सहायक भू-सर्वेक्षण अधिकारी मुनेन्द्र कुमार दुबे करोड़पति निकला। अधिकारी के 4 ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने छापा मारा है। लोकायुक्त पुलिस को रीवा के छत्रपति नगर आवास से 1 किलो सोने की ईंट, 80 लाख कैश सहित 4 करोड़ की संपत्ति मिली है। इमरती देवी की कांग्रेस को दो टूक… केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य के पूर्व मंत्री इमरती देवी को गले लगाने का फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेन नेताओं ने सोशल मीडिया पर कई सवाल भी खड़े किए थे। बुधवार को प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट के साथ कटोराताल छत्री पर आईं पूर्वमंत्री इमरती देवी ने कांग्रेसियों को दो टूक जवाब दिया है। वह बोलीं- महाराज साहब (ज्योतिरादित्य सिंधिया) मेरे भगवान हैं। हमने गिराई मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार -तुलसीराम सिलावट \ग्वालियर प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बयान- सिंधिया बिकाऊ हैं पर कहा कि जो सिंधिया हमेशा देने की बात करते हैं। उन पर यह आरोप निराधार है। हां मैं कहता हूं कि हमने मध्य प्रदेश में डंके की चोट पर सरकार को गिराया था। कमल नाथ की सरकार किसानों को धोखा दे रही थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का इंजीनियर मौके पर जाकर करें निरीक्षण खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री बिसाहूलाल सिंह की अध्यक्षता में मंत्रालय में निर्धनों के कल्याण के लिए गठित अंतर्विभागीय मंत्री समूह (गरीब कल्याण) द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से दी जा रही मेसन ट्रेनिंग में मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान रहा है।