प्थ्ॅश्रके प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने की सीएम से मुलाकात 1 उत्तराखंड के पत्रकारों की समस्याओं को लेकर इंडियन फेडरेशन आफ वर्किंग जर्नलिस्ट के प्रदेश अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने गत दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्रकारों के समस्याओं से संबंधित एक पत्र दिया साथ ही पत्रकारों पर किए गए मुकदमे और पत्रकारों के हो रहे उत्पीड़न को लेकर कार्यवाही की बात को संज्ञान में लाया ।पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया गया की सचिवालय और विधानसभा में समाचार संकलन के लिए जा रहे पत्रकारों को अब शासन के द्वारा वाहन पास निर्गत नहीं किए जा रहे हैं जिससे अक्सर सचिवालय और विधानसभा के गेट पर सुरक्षा कर्मी के साथ तकरार की स्थिति बनी रहती है जबकि पूर्व में सचिवालय और विधानसभा में समाचार संकलन के लिए जा रहे पत्रकारों को वाहन पास निर्गत होते रहे हैं ,सभी समस्याओं को सुनने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए। 2 सचिवालय में आज वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई कैबिनेट बैठक के बाद शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज कैबिनेट में कुल 09 निर्णय लिये गये। 3 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार रोड, देहरादून स्थित एक स्थानीय वेडिंग प्वाइंट में हरेला पर्व पर आयोजित वृक्षदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विधायकगणों एवं अन्य गणमान्यों को वृक्षारोपण हेतु वृक्ष दिये और लोगों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 जुलाई को उत्तराखण्ड में हरेला पर्व मनाया जाता है। प्रकृति के संरक्षण के उद्देश्य से उत्तराखण्ड में हरेला पर्व मनाया जाता है। 4 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम कैम्प कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य के 09 जनपदों के लिए रवाना किए। आईसीआईसीआई फाउन्डेशन द्वारा राज्य के ग्रामीण व अर्ध शहरी क्षेत्रों के लिए ये 80 आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर राज्य सरकार को उपलब्ध करवाए गए हैं। देहरादून, नैनीताल, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में ये आक्सीजन कन्सन्ट्रेटर भेजे गए हैं। 5 डोईवाला विधान सभा के बुल्ला वाला गांव में राजा जी टाइगर रिजर्व पार्क से सटे ग्रामीण क्षेत्र से बुल्ला वाला गांव तक लगभग 6 किलो मीटर लंबी भूमिगत नहर और सड़क का शिलान्यास सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज और डोईवाला के विधायक त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सयुक्त रूप से करते हुए डोईवाला विधान सभा को एक बड़ी विकास योजना की सौगात दी। 6 नगर पंचायत सतपुली के वार्ड नम्बर 4 की सदस्य आरती रावत ने नगर पंचायत प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है उन्होने कहा कि आज तक उनके द्वारा जितने भी प्रस्ताव दिए गए हैं उनके अनुरूप कार्य नही हुए हैं बल्कि नगर पंचायत अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी द्वारा जबरदस्ती उनके वार्ड ने गैर जरूरी कार्य कराए गए हैं 7 चार धाम यात्रा के अबतक नही खुलने के बाद अब भारी बारिश के ओरेंज अलर्ट से भू बैकुंठ धाम बदरीनाथ में घंनघोर सन्नाटा पसरा है हलाकिं मंदिर में भगवान बदरी विशाल जी की नित्य पुजाएं समय पर हो रही है, लेकिन यात्रा बन्द होने और ओरेंज अलर्ट से मंदिर परिसर सहित बृह्म कपाल पिंड दान छेत्र, नारद शिला, तप्त कुंड, बस स्टैंड, और मुख्य बाजार से रौनक गायब, चार धाम यात्रा की बंद होने से बदरी पुरी की कुंज गालियाँ सड़कें सभी जगह वीरानी छाई हुई है,