पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ 1 रुड़की में बाइक सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। जिसमें पुलिस की ओर से चलाई गई गोली से एक बदमाश घायल हो गया। वहीं दूसरा बदमाश भागने में कामयाब रहा जिसकी तलाशी के लिए पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में कांबिंग की जा रही है। 2 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने उनसे उत्तराखण्ड से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री को पर्यावरण मंत्रालय में राज्य के लम्बित मामलों के संबंध में जानकारी देते हुए इनके शीघ्र निस्तारण का अनुरोध किया। केंद्रीय मंत्री ने मुख्यमंत्री को उत्तराखण्ड के विकास में हर सम्भव सहयोग के प्रति आश्वस्त किया। 3 मुख्य सचिव डॉ. एसएस सन्धु की अध्यक्षता में सोमवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति, उत्तराखण्ड की 77 वीं बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने सभी बैंकों को बैंक मित्र नियुक्त करने हेतु निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए पैदल बहुत लम्बा रास्ता तय करना होता है। सरकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं का लाभ दूरस्थ क्षेत्रों में रह रहे लोगों को भी मिल सके इसके लिए बिजनेस कॉरेसपोंडेंस (बैंक मित्र) तैनात किए जाएं। 4 जनपद टिहरी गढ़वाल के किरतिनगर ब्लाक में आज सुबह से हो रही बारिश से जनजीवन अस्त हो गया है आज हुई बारिश से हाल में बने एन एच 58,सड़क मार्ग के जियालगढ पुल को ख़तरा पेदा हो गया है बारिश के कारण ऊफनते गदेरे ने पुल के पिलर को नुकसान पहुँचाना सुरु कर दिया है जिससे कभी भी कोई जनहानि होने की सम्भावना सुरु हो गयी है 5 सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे पेयजल, वर्षा जल संरक्षण, ग्रामीण निर्माण एवं जनगणना विभाग मंत्री बिशन सिंह चुफाल का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान पेयजल मंत्री चुफाल मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि उत्तराखंड के प्रत्येक घर मे 2023 तक पानी उपलब्ध करा दिया जायेगा।एक सवाल के जवाब में कहा कि पानी के बिल जो ज्यादा आ रहे हैं कई बार शिकायत मिली अब ऐसा कदापि नही होगा। 6 ऊधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश की अमानगढ़ रेंज में इलाज न मिल पाने के कारण एक हाथी ने दम तोड़ दिया।हफ्तों बाद हाथी का सड़ा गला शव रेंजकर्मियों को गश्त के दौरान मिला। हाथी का शव देखकर वन विभाग में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलनें पर मौके पर पहुंचे उच्चाधिकारियों घटना स्थल का निरीक्षण कर हाथी का पोस्टमार्टम कराया। 7 महिला कल्याण एवं बाल विकास, मंत्री रेखा आर्या ने आज विधान सभा स्थित सभा कक्ष में विभागीय समीक्षा की ,इस दौरान करते मंत्री ने योजनाओं में किसी प्रकार की ढिलाई और कोताही न बरती जाने को लेकर अधिकारियो को निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में मंत्री द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत नन्दा गौरा योजना, मुख्यमंत्री महालक्ष्मी योजना, मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना, सैनेटरी नैपकीन योजना विषय पर चर्चा की गई।