Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
10-Jul-2021

राजभवन पहुंचे शिवराज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सुबह राजभवन पहुंचे। जहां राज्यपाल मंगूभाई छगनभाई पटेल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्यपाल पटेल को MP में कोरोना संक्रमण की वर्तमान स्थिति एवं रोकथाम के लिए किए जा रहे उपायों के बारे में जानकारी दी। राज्यपाल औ मुख्यमंत्री के बीच करीब 30 मिनट तक चर्चा हुई। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने राज्यपाल को सीएम हाउस में डिनर के लिए न्यौता भी दिया। शनिवार रात राज्यपाल डिनर के लिए सीएम हाउस जाएंगे। परीक्षाओं का रिवाइज एग्जाम कैलेंडर जारी मप्र लोक सेवा आयोग ने इस वर्ष होने वाली तमाम परीक्षाओं का रिवाइज एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। कैलेंडर के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा इसी 25 जुलाई को होगी। अगस्त में इसका परिणाम आएगा, जबकि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2020 इसी साल 23 से 28 नवंबर के बीच हाेगी। जनवरी में रिजल्ट जारी हाेने के बाद मार्च में इंटरव्यू होंगे। हड़ताल की घोषणा से अभिभावक संघ भी मुखर कोविड काल में निजी स्कूल संचालकों की मनमानी और फीस बढ़ाने का दवाब बनाने के लिए हड़ताल की घोषणा से अभिभावक संघ भी मुखर हो चला है। अभिभावकों की ओर से नागरिक उपभोक्ता मंच ने मोर्चा संभाला है। निजी स्कूल एसोसिएशन को 48 घंटे का नोटिस भेजकर हड़ताल वापस लेने को कहा है। ऐसा न करने पर हाईकोर्ट में याचिका दायर करने की बात कही है। 6.48 लाख लोगों को वैक्सीन मध्य प्रदेश में शनिवार को 6.48 लाख लोगों को वैक्सीन लगेगी। वहीं, भोपाल में 60 हजार लोगों को वैक्सीन लगाने का टारगेट रखा गया है। यहां कोवीशील्ड और कोवैक्सिन दोनों लगेगी। कोवैक्सिन का दूसरा और कोवीशील्ड का पहला और दूसरा दोनों डोज लगेंगे। MP में मानसून फिर सक्रिय हो मध्यप्रदेश में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। शुक्रवार रात को मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई। वहीं शनिवार सुबह से बूंदाबांदी का दौर जारी है। भोपाल में भी शुक्रवार रात में रिमझिम बारिश हुई तो शनिवार सुबह मौसम सुहाना बना हुआ है। धूप नहीं खिली और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो रही है। मौसम केंद्र, भोपाल की माने तो MP में आगामी तीन-चार दिन तक भारी बारिश के आसार है।