Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Jul-2021

MP में फिर लौटा कोरोना कर्फ्यू ! सतना जिले के चित्रकूट में दो दिन का कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कलेक्टर ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। हलहारिणी अमावस्या में भीड़ एकत्रित होने और RSS की बैठक को देखते हुए कलेक्टर ने चित्रकूट के मध्य प्रदेश वाले हिस्से में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया है। कोरोना कर्फ्यू 2 दिन प्रभावी रहेगा। इस दौरान चित्रकूट में आमजन प्रवेश नहीं कर सकेगे। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट वाले हिस्से से लोग आवाजाही कर सकेंगे। पूरी फीस वसूलने पर अड़े स्कूल संचालक MP में अब ऑनलाइन पढ़ाई बंद हो जाएगी। स्कूल खोलने और ट्यूशन फीस लेने के मुद्दे पर सरकार और प्राइवेट स्कूल संचालक आमने-सामने आ गए हैं।गुरुवार को स्कूल संचालकों ने 12 जुलाई से सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करने की बात कहीं। उन्होंने 9वीं से 12वीं तक के स्कूल खोलने की परमिशन देने की मांग भी सरकार से की है। प्राइवेट स्कूलों की संस्था एसोसिएशन ऑफ अन एडेड प्राइवेट स्कूल्स मध्यप्रदेश ने ट्यूशन फीस लेने की घोषणा का आदेश जारी नहीं करने की मांग की है। MP के 30वें राज्यपाल बने मंगूभाई पटेल मध्य प्रदेश के नए राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने गुरुवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस मोहम्मद रफीक ने राजभवन में सुबह 11:30 बजे उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ, गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा और पूर्व मंत्री पीसी शर्मा मौजूद रहे। दिग्विजय सिंह की हैसियत नहीं - मंत्री सारंग मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बयान देते हुए दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है, दिग्विजय सिंह के बयान पर मंत्री विश्वास सारंग बोले कि दिग्विजय सिंह की हैसियत इतनी नहीं की वह पूज्य भागवत के बारे में बात करें, दिग्विजय सिंह दमदारी और बेबाकी से धर्म परिवर्तन की बात कहें। MP के विंध्य-महाकौशल में मानसून एक्टिव बंगाल की खाड़ी में फिर सक्रिय हुआ मानसून जबलपुर के रास्ते मध्यप्रदेश में भी दस्तक दे चुका है। विंध्य-महाकौशल समेत प्रदेश में भी असर होना शुरू हो गया है। गुरुवार सुबह जबलपुर, होशंगाबाद, भिंड, गुना, सागर, छिंदवाड़ा में हल्की बारिश ने राहत दी। भोपाल में भी बादल छाए हुए हैं। यहां रह-रहकर बूंदाबांदी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, 10 जुलाई तक हल्की बारिश होगी।