Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
08-Jul-2021

मध्यप्रदेश में सरकार की नाक के नीचे किसानों को मछली जाल में फसा रहा देवेंद्र जायसवाल कृषि कानून से पहले कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के नाम से किसानों से लूटे अरबों रुपये। एक और देश में किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से मोदी सरकार कृषि कानून बिल ला रही है। वही दूसरी और मध्यप्रदेश में कृषि कानून से पहले कॉन्ट्रैक्ट फार्मिंग के नाम पर ADC फिशरीज कंपनी ने किसानों से अरबों रुपये लूट लिए है। कंपनी के संचालक देवेंद्र जायसवाल द्वारा भोलेभाले किसानों को मछली पालन के नाम ठगा जा रहा है। देवेंद्र जायसवाल लाख शिकायतों के बावजूद भी सरकार की नाक के नीचे राजधानी भोपाल में बैठकर किसानों को आज भी चूना लगा रहा है। दरअसल एक साल पहले दूसरों के यहाँ नौकरी करने वाले देवेंद्र जायसवाल ने मछली पालन के नाम से ऐसा जाल बुना कि इसमें कई सारे किसान फस गए। देवेंद्र जायसवाल ने ADC के नाम से पांच अलग अलग कंपनी बनाई है। इसमें मछली पालन से लेकर फाइनेंस तक शामिल है। देवेंद्र जायसवाल ADC के एजेंट के माध्यम से किसानों को उनके खेत में मछली पालन के नाम से लगभग 5.50 लाख रुपये इन्वेस्ट कराया जाता है और बदले में रकम दुगुनी करने की बात करता है। ADC कंपनी द्वारा किसानों को आकर्षित करने के लिए उनको राजधानी भोपाल बुलाया जाता है। इसके बाद उन्हें किराये की जमीन पर बनाये गए तालाबों का भ्रमण कराया जाता है। जैसे ही किसान आकर्षित होता है। उनसे 5.50 लाख रुपये जमा करा लिए जाते है। ADC कंपनी का यह खेल एक साल से पूरे प्रदेश में चल रहा है। लेकिन 5.50 लाख रुपये लगाने के बाद किसानों के खेत में आज तक न तो तालाब खुदे है और न ही उनको उनका पैसा रिटर्न मिला है। किसानों ने इसको लेकर शिकायते भी की है। वही एक सामाजिक संस्था गाँधी आलय विचार सेवा संघ ने भी EOW में शिकायत दर्ज कर ADC कंपनी के खिलाफ कार्रवाही की मांग की है। मत्स्य विभाग ने भी DGP को पत्र लिखकर पूरे मामले की शिकायत की है। अब देखना होगा कि सरकार देवेंद्र जायसवाल और उनकी कंपनी पर कोई कार्रवाही करेगी या फिर देवेंद्र जायसवाल ऐसे ही किसानों को लूटा रहेगा। ब्यूरो