Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
06-Jul-2021

घायल बच्चे के लिए फरिश्ता बने ब्ड 1 रुद्रप्रयाग में सड़क हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए बेस अस्पताल श्रीकोट में भर्ती किया गया. जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया, लेकिन समस्या खड़ी हो गई कि कैसे एम्स भेजा जाए? घटना की सूचना जब सीएम पुष्कर सिंह धामी तक पहुंची तो उन्होंने तत्काल अपना चॉपर भिजवाया. जहां से घायल बच्चे को एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश लाया गया. 2 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजपुर रोड स्थित एमडीडीए पार्क में डा.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। 3 उत्तराखंड की सियासत में हो रही उथलपुथल में पुष्कर धामी के प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद विपक्ष भी सरकार को घेरने में जुट गई है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर जनता का शोषण किये जाने का आरोप लगाया, कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व मंगलौर विधायक ने सूबे के मुख्यमंत्री बदले जाने के बाद सरकार पर जमकर बरसे,उन्होंने कहा कि चेहरा बदलकर भाजपा अपनी नकामी को नही छुपा सकती। ओर उत्तराखंड की जनता विधानसभा चुनाव में इस भ्रष्टाचार सरकार को जवाब जरूर देगी। 4 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर राजपुर रोड स्थित मुखर्जी पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, शिक्षाविद, चिंतक और जनसंघ के संस्थापक थे। डॉ. मुखर्जी देश के प्रथम उद्योग मंत्री रहे। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। धारा-370 को समाप्त करने की उन्होंने वकालत की। 5 हल्द्वानी की कई निर्माणाधीन सड़कों की गुणवत्ता खराब होने की शिकायत के बाद आज कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने अधिकारियों के साथ सड़कों का निरीक्षण किया। कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत ने गुणवत्ता खराब होने पर कार्यदाई संस्था और अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कार्यदाई संस्था को भुगतान रोकने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक कार्यदाई संस्था निर्माण को दोबारा से नही करती तब तक उसका भुगतान न किया जाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से कहा कि गुणवत्ता सुधारने के लिए अब विभाग ठेकेदारों को खुद अपने पास से डामर उपलब्ध कराए जिससे कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार हो सके। 6 उत्तराखंड राज्य में नेतृत्व परिवर्तन के बाद मुख्यमंत्री बने पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की कमान संभालने के बाद ही मुख्य सचिव का भी परिवर्तन कर दिया गया है। उत्तराखंड सरकार ने 1988 बैच के आईएएस अधिकारी एसएस संधू को उत्तराखंड के मुख्य सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके बाद मंगलवार को एसएस संधू ने कार्यभार संभाल लिया है। मुख्य सचिव पद का कार्यभार संभालने के बाद एसएस संधू ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वर्तमान समय में वैश्विक महामारी का संक्रमण से आम जनता को बचाव के साथ ही उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। 7 इस कोरोना काल मे जंहा लोगो को बेहतर स्वास्थ्य सेवा मिलनी चाहिए लेकिन जिला उधम सिंह नगर के जसपुर विधान सभा क्षेत्र में कई ऐसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है जहाँ प्राथमिक उपचार के लिए चिकित्सक नही है जिसका हर्जाना क्षेत्र की जनता को लगातार भुगतना पड़ रहा है इन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में मरीज तो आते है मगर चिकित्सक ना होने के वजह से बिना उपचार के उन्हें मायूस होकर वापस लौटना पड़ता है