Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
29-Jun-2021

वैक्सीन खत्म लोग परेशान 1 जिला उधम सिंह नगर के जसपुर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार गांव गांव और शहर शहर वेक्सीनेशन किया जा रहा है लेकिन बीते तीन दिनों से अस्पताल में वैक्सीन न होने की वजह से लोगो का काफी परेशानियां हो रही है टीकाकरण कक्ष में ताला लटका होने से लोग अस्पताल से मायूस होकर लोट रहे है वही जसपुर चिकित्सा अधिकारी हितेश शर्मा का कहना है पिछले 4 दिनों में लगभग 10 से 12 हजार लोगो का टीकाकरण किया गया है बीते शनिवार को वैक्सीन खत्म हो गई थी .. बाईट- हितेश शर्मा ( चिकित्साधिकारी जसपुर) 2 उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आवाहन पर जिला मुख्यालय पौड़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य सरकार का पुतला दहन करने के साथ ही नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज किया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट परिसर पौड़ी के समीप पुतला दहन कर हरिद्वार महाकुंभ में कोरोना की टैस्टिंग के नाम पर हुए घोटाले की उच्च स्तरीय जांच की की मांग की है। 3 जिले में कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कड़े ऐतियात बरतते हुए अब 18 साल से कम उम्र के बच्चो का स्वास्थ परीक्षण करना शुरू कर दिया है ग्रामीण क्षेत्रो से लेकर शहरी क्षेत्र में बच्चो का स्वास्थ परीक्षण किया जा रहा है जिससे बच्चो की हर छोटी से छोटी और बड़ी से बीमारियो का पता स्वास्थ विभाग की टीम लगा रहे हैं और गंभीर बीमारी से ग्रस्त बच्चो को सूची बनाकर इनका उपचार भी किया जा रहा है 4 बीते दिनों रेलवे प्रशासन द्वारा नगीना कॉलोनी में पहुंचकर उनके घरों में लगाए गए भूमि खाली करने के अल्टीमेटम नोटिस चस्पा पर आज एक बार फिर आक्रोशित नगीना कॉलोनी के हजारों लोगों ने नगीना कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति के बेनर तले नगर में जुलूस निकालकर तहसील कार्यालय में जबरदस्त प्रदर्शन किया 5 रेलवे प्रशासन द्वारा नगीना कॉलोनी बस्ती को खाली करने के फरमान के बाद लगातार क्षेत्रवासियो द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसके बाद भी प्रशासन के द्वारा कोई समाधान न निकाले जाने से अक्रोशित सेकड़ों महिलाओं और पुरुषो ने हाथो मे तख्ती लिये रेलवे प्रशासन के खिलाफ लालकुआँ के मुख्य मार्गो पर जुलूस प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर मे सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया