Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
28-Jun-2021

1 जुलाई से फुल अनलॉक ! प्रदेश में 1 जुलाई से फुल अनलॉक का पहला चरण शुरू होगा मल्टीप्लेक्स और मनोरंजन स्थल भी खुल सकते हैं, लेकिन प्रवेश के लिए वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। धर्मस्थल, शादी, अंतिम संस्कार, मॉल और अन्य जगहों पर संख्या का दायरा बढ़ाया जा सकता है उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने अगस्त से कॉलेज खोलने के भी संकेत दिए हैं। हालांकि अनलॉक को लेकर अंतिम निर्णय सीएम शिवराज सिंह चौहान की मुहर के बाद ही होगा। 2MP में कॉलेज अनलॉक मध्य प्रदेश में कॉलेज अनलॉक होने जा रहे हैं। सोमवार को मंत्री समूह की बैठक में चर्चा के बाद नया शिक्षण सत्र कैलेंडर बनाया गया है। अब जल्द ही इसे जारी कर दिया जाएगा। इसके अनुसार UG फर्स्ट ईयर व PG फर्स्ट सेमेस्टर के लिए एडमिशन एक अगस्त से शुरू होंगे। UG सेकेंड और थर्ड ईयर व PG थर्ड सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया 1 से 30 अगस्त तक चलेगी। 3 MP 12वीं बोर्ड - कोई नहीं होगा फेल मध्यप्रदेश में 12वीं के रिजल्ट का फॉर्मूला तय हो गया है। बोर्ड की 12वीं परीक्षा का परिणाम 10वीं क्लास के पांच विषयों में आने वाले सबसे ज्यादा अंकों के आधार पर बनेगा। इसके अनुसार किसी को भी फेल नहीं किया जाएगा। हालांकि इसी विस्तृत गाइड लाइन बनाने के लिए फिर से बैठक होगी। 4 इंदौर में किसानों की खातिर दौड़े कांग्रेसियों के ट्रैक्टर किसान कानून के खिलाफ लंबे समय से दिल्ली की बाॅर्डर पर बैठे किसानों की मांगों को वाजिब बताते हुए राजबाड़ा स्थित अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी, विशाल पटेल और संजय शुक्ला बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के साथ ट्रैक्टर पर सवार होकर उसे दौड़ाते हुए सांसद शंकर लालवानी से मिलने पहुंचे। पटवारी ने कहा, यह कानून किसानों के अहित में है। इसे लेकर प्रधानमंत्री से बात करें। 5 बर्थ-डे केक ने तेंदुए से बचाया! रविवार शाम करीब 6 बजे दो लोग तेंदुए के शिकार होते-होते बच गए। बच्चे के जन्मदिन के लिए ग्राम गोराड़िया से नेपानगर केक लेने आए बाइक सवार दो भाइयों पर तेंदुए ने हमला बोल दिया। बाइक पर पीछे बैठे एक भाई ने हाथ में मौजूद केक का डिब्बा तेंदुए के मुंह पर दे मारा। बौखलाकर तेंदुआ बाइक के पीछे दौड़ा। उन्होंने बाइक की स्पीड भी बढ़ा दी, फिर भी तेंदुआ पीछा करता रहा। गनीमत रही, तेंदुए ने छलांग मारकर बाइक को गिराने की नाकाम कोशिश भी की। कुछ देर बाद तेंदुए ने पीछा करना छोड़ दिया, तब दोनों ने राहत की सांस ली। 6 MP में डीजल की भी सेंचुरी मध्यप्रदेश में डीजल के दाम सेंचुरी लगा चुके हैं। अनूपपुर जिले में पहली बार डीजल के दाम सोमवार को 100.25 रुपए प्रति लीटर बिका। इसके अलावा छिंदवाड़ा, बालाघाट बॉर्डर समेत कई जिलों में डीजल के दाम 100 रुपए के करीब पहुंच चुके हैं। यहां एक-दो दिन में 100 रुपए से ज्यादा दाम पहुंच सकते हैं। इसे लेकर विदिशा में ट्रक संचालकों ने विरोध जताया।