Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
26-Jun-2021

भोपाल के 25 वर्षीय युवक में पुष्टि कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका के बीच मध्यप्रदेश मेंडेल्टा + के मामले लगातार मामले सामने आ रहे है। भोपाल में शुक्रवार को डेल्टा प्लस का आठवां मामला सामने आया है। बैरागढ़ निवासी 25 वर्षीय युवक के सैंपल की जीनोम सिक्वेंसिंग में डेल्टा+ वैरियंट की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि युवक स्वस्थ्य है और घर पर है। CM हाउस के पास जालसाजों ने एक ATM में सेंधमारी राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित CM हाउस के पास जालसाजों ने एक ATM में सेंधमारी कर दी। आरोपियों ने मशीन में बिना तोड़-फोड़ 6.5 छह लाख रुपए निकाल लिए। इसका पता शुक्रवार दोपहर मशीन के अकाउंट मिलाने पर चला। उसके बाद बैंक प्रबंधन ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है। फुटेज में दो संदिग्ध भी नजर आ रहे हैं। भाजपा में बदलेंगे 'मीडिया' के चेहरे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक-दो दिन में मंत्रियों को जिलों का प्रभार दे सकते हैं। इसके साथ ही निगम-मंडलों में नियुक्तियां भी जल्दी होने के संकेत मिले हैं। बीजेपी के प्रदेश प्रभारी पी. मुरलीधर राव के साथ शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की बंद कमरे में बैठक हुई है। बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद रहे। सोशल मीडिया प्रभारी समेत कई प्रवक्ताओं के कामकाज की भी समीक्षा की गई। उसी आधार पर कुछ को हटाने के संकेत मिले हैं। नगर पंचायत बरेला 100% वैक्सीनेशन जबलपुर जिले की नगर पंचायत बरेला 100% वैक्सीनेशन वाली प्रदेश की पहली नगर पंचायत बन गई है। 7 दिन का विशेष अभियान चलाकर उसने यह टारगेट पूरा किया। नगर पंचायत ने शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र कलेक्टर कर्मवीर शर्मा को शुक्रवार को सौंप दिया है। यहां 18 प्लस वाले 10 हजार 299 लोगों को टीका लगाया जा चुका है। फिर चमका MP का इंदौर स्वच्छता में चार बार देश में परचम लहरा चुके इंदौर ने एक और उपलब्धि हासिल है। उसे अब ‘इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड्स कॉन्टेस्ट 2020’ की सात विभिन्न श्रेणियों में पहला स्थान मिला है। ऐसे ही, राज्यों की श्रेणी में मप्र को दूसरा स्थान मिला है।