Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Jun-2021

MP में शूटआउट मध्य प्रदेश के मुरैना के रेत माफियाओं ने अब राजस्थान के धौलपुर को रेत बेचने का नया ठिकाना बना लिया है। सोमवार को जब चार ट्रैक्टर-ट्राॅली चंबल से अवैध रूप से रेत भरकर धौलपुर जा रहे थे तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं रुके। पुलिस ने रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्राॅली का पीछा किया तो रेत माफिया ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में राजस्थान पुलिस ने भी फायरिंग कर दी।हालांकि फायरिंग की आड़ में दो ट्रैक्टर-ट्राॅली लेकर माफिया भाग निकले। बड़ा तालाब में नहाते अर्धनग्न बच्चों का निकाला जुलूस भोपाल में पुलिस का अमानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिस ने गोताखोरों के साथ मिलकर बड़े तालाब में नहा रहे बच्चों काे पकड़कर न सिर्फ उनसे उठक-बैठक लगवाई, बल्कि इसके बाद अर्धनग्न अवस्था में ही पुलिस ने जुलूस निकाला। VIP रोड पर बच्चों से दौड़ लगवाई। इस पर भी पुलिस का दिल नहीं पसीजा, बच्चों को दी इस सजा का वीडियो भी बनवा लिया। हालांकि अब पुलिस और गोताखोरों ने इस मामले पर चुप्पी साध ली है। डिप्रेशन में युवती ने लगाई झलांग, मौत ग्वालियर में डिप्रेशन में एक युवती ने एक अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। वह कनपटी के बल सड़क पर गिरी और उसकी मौत हो गई। युवती दोस्त से मिलने की बात कहकर घर से निकली थी। ऊर्जा मंत्री की मीटिंग में बिजली गुल, एई सस्पेंड ग्वालियर. सिटी सेंटर स्थित वन विभाग में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बैठक ले रहे थे, इसी दौरान बिजली गुल हो गई। ऐसा बार-बार होने पर मंत्री ने बिजली कंपनी के महाप्रबंधक से नाराजगी जताई। जब लाइट जाने का कारण पता चला तो कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम फीडर पर पदस्थ सहायक प्रबंधक (एई) सर्वेश चौधरी की लापरवाही सामने आई। जिसके बाद उन्हे निलंबित कर तत्काल प्रभाव से उपमहाप्रबंधक संभाग ग्वालियर में अटैच कर दिया है। MP में मानसून एक्टिव होने में 5 दिन लगेंगे मध्य प्रदेश में मानसून दोबारा एक्टिव होने के लिए 5 दिन का इंतजार करना पड़ेगा। राजस्थान और गुजरात में सिस्टम शिफ्ट होने पर ही यहां बारिश होगी। अभी पंजाब से बंगाल की खाड़ी के बीच मानसून सक्रिय है। इस कारण 5 दिन तक सिर्फ गरज-चमक के साथ ही कुछ जगहों पर बारिश की संभावना रहेगी।