Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Jun-2021

दो सौ साल पुराना भाँप चलित पंखा ! 1 इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अंग्रेजी शासन काल से अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली शिक्षानगरी रुड़की वर्तमान में भी अपनी प्राचीन पहचान को कायम रखे हुए है। रेल के पहले इंजन की तरह ही भांप से चलने वाला पंखा आज भी देश के साथ साथ विदेशो में भी भारतीय हुनर का लोहा मनवा रहा है। इस भाँप चलित पंखे की तकनीक से अरशद मामून की तीन पीढ़ियों की यादें जुड़ी हुई है। प्रधानमंत्री के लोकल फॉर वोकल मुहिम से अगर देखा जाए तो ये भाँप चलित पंखा विदेशो तक मे रुड़की की पहचान को कायम रखे हुए है। 2 आगामी 2022 के चुनाव से पहले लालकुआ विधानसभा क्षेत्र कि जर्जर सड़कों की हालत सुधारने का काम शुरू हो गया है लम्बे समय से जिन सड़कों में गड्ढे हो गए थे जो बिल्कुल खस्ताहाल हो गई थी या फिर भाहरी वाहनों के चलते टूट फूट गई थी ऐसे में इन सड़कों के गड्ढों कि मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है यहां कार्य कई कार्यदाई संस्था द्वारा कराया जा रहा है वही इन सड़कों पर बने गड्ढो के मरम्मत के कार्य से स्थानीय लोग काफी नाराज है तथा लोगों ने इसका विरोध करना भी शुरू कर दिया है। 3 सरोवर नगरी में श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिन आगामी 6 जुलाई को बनाया जायेगा। यहाँ भाजपा की एक बैठक हुई । जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया23 जून से 6 जुलाई तक श्यामा प्रसाद मुखर्जी के स्मृति दिवस के रुप मे बनाया जायेगा। भाजपा के बरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह बिष्ट ने इसकी जानकारी दी। 4 गोल चैराहे के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी पर अपने पति के साथ जा रही एक महिला से चेन लूट ली है और फरार हो गए है चैन लूट की यह घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद भी हो गई है 5 पन्तनगर बीते एक माह पूर्व नैनीताल हाईकोर्ट द्वारा दिये नगला -किच्छा राजमार्ग 44 एंव गोविंद बल्लभ पंत कृषि कि स्वामित्व कि भूमि से अतिक्रमण हाटने के आदेश के बाद अब राजनीति लड़ाई भी तेज होती जा रही एक ओर सत्तारूढ़ की पार्टी भाजपा विपक्षी दलों पर कोर्ट में पीआईएल दायर कराने का सीधे सीधे आरोप ला रही है तो विपक्षी दल भी भाजपा पर सरकार गरीबों को उजड़ाने की साजिश बता रही है।इस को लेकर दोनों ही दलों के नेताओं कि बैठको का दौर जारी है।आज इसी के तहत नगला के गोलागेट स्थित चैराहे पर भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष महेन्द्र कुमार बाल्मीकि के नेतृत्व में नगला वासियों ने एक बैठक आयोजित कि। 6 जिला उधम सिंह नगर के जसपुर में बरसात की पहली बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल सहर में कई जगह जल भराब के कारण लोगो को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसका संज्ञान लेते हुए और शहर का निरीक्षण करते हुए उपजिलाधिकारी जसपुर ने नगरपालिका को दिशा निर्देश जारी किए जसपुर उपजिलाधिकारी सुंदर सिंह ने बताया कि जसपुर क्षेत्र अंतर्गत जगह जगह पानी का भराब है शहर में जो नाले है उन पर लोगो द्वारा अतिक्रमण किया गया है जिसके लिए अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका जसपुर ओर नायाब तहसीलदार को निर्देशित किया गया है ..