Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
22-Jun-2021

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टीकाकरण के महा अभियान के बाद भारतीय जनता पार्टी श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करेगी और इसके दूसरे दिन 25 जून को आपातकाल की बरसी पर बीजेपी प्रदेश भर में अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी भारतीय जनता पार्टी द्वारा कोरोना के दरमियान आपातकाल की बरसी पर किए जा रहे कार्यक्रम पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि असली आपातकाल तो भारतीय जनता पार्टी ने देश में लगा रखा है क्योंकि जिस तरीके से प्रदेश और देश में पेट्रोल डीजल , रसोई गैस और खाद्य सामग्री के दाम लगातार बढ़ रहे हैं उससे पूरे देश में अघोषित आपातकाल लग गया है ।