MP के इंदौर ने रचा इतिहास, वैक्सीनेशन महाअभियान में मध्यप्रदेश का इंदौर जिला देश के सभी जिलों में टॉप पर रहा। यही नहीं, देश के 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से भी आगे रहा। सुबह 8 बजे इंदाैरी दिनभर में 2 लाख वैक्सीन लगवाने का टारगेट लेकर टीकाकरण केंद्र पहुंचे। उन्हाेंने यह आंकड़ा 11 घंटे में ही पार कर लिया। देर रात जब फाइनल आंकड़ा सामने आया तो 2 लाख 21 हजार 659 लोग वैक्सीनेशन करवा चुके थे। भोपाल में ऊर्जा मंत्री ने की पेड़ों छंटाई ग्वालियर के बाद अब प्रदेश के ऊर्जा मंत्री को राजधानी भोपाल में लाइनमैन और हेल्परों का काम करना पड़ रहा है। विद्यानगर बिजली सब स्टेशन पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर अचानक मंगलवार सुबह निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर तारों और पोल पर बेल चढ़ी हुई दिखी। इसके बाद मंत्री खुद ही पेड़ों की डालियां काटने लगे। बेल को नीचे खींचकर उतारा। इन खामियों को लकर अधिकारियों पर नाराजगी जताई है। मंत्री ने बताया कि सब स्टेशन पर मेंटनेंस में भारी खामियां मिली। जबलपुर से शर्मसार करने देने वाली घटना जबलपुर से शर्मसार करने देने वाली घटना सामने आई है। पांच साल की बच्ची के साथ 21 वर्षीय पड़ोसी युवक ने रेप किया। मासूम के मां-पिता काम पर गए थे। वह घर पर छोटे भाइयों के साथ अकेली थी। बच्ची को एल्गिन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पनागर पुलिस ने रेप का मामला दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी भोपाल में शुरू होगी 300 सीएनजी बसें पर्यावरण की रक्षा के लिए अब सरकार CNG का सहारा लेगी.एक साल में राजधानी भोपाल में 300 सीएनजी बसें शुरू की जाएंगी.आदमपुर में बायो सीएनजी प्लांट लगाया जाएगा.इसके लिए भोपाल सिटीलिंक लिमिटेड कंपनी हैदराबाद की इनक्यूबेट सॉफ्टेक कंपनी से अनुबंध करने जा रही है अब मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर जून के पहले पखवाड़े में रिकॉर्ड तोड़ बारिश के बाद अब मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ गया है.मौसम विभाग कह रहा है कि लो-प्रेशर एरिया नहीं बनने से मानसून कमजोर पड़ गया है.अगले 24 घंटे में सिर्फ भोपाल-इंदौर और उज्जैन में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है.बाकी प्रदेश सूखा रहेगा.3 दिन उमस रहने की उम्मीद है.