Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Jun-2021

1 PM मोदी की तस्वीर पर चढ़ा दी माला... सतना के खूंथी स्कूल में वैक्सीनेशन महा अभियान के शुभारंभ की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर से जुड़ा है। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के साथ PM मोदी की तस्वीर पर भी माला पहना दी। उत्साही कार्यकर्ता यहीं नहीं रुके, उन्होंने फोटो के सामने मोमबत्ती और अगरबत्ती भी जला दी। फिर सभी ने फोटो सेशन कराया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने भी इसे चूक माना और निंदा की है। 2 मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ वैक्सीनेशन मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर वैक्सीनेशन के महा अभियान के पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ टीके लगे। सुबह 9 से शाम 7 बजे तक 10 घंटे में 14.71 लाख डोज लगाए गए। इंदौर में सबसे ज्यादा टीके लगे हैं। यहां 2.1 लाख को डोज दी गई। भोपाल में 1 लाख 15 हजार, जबलपुर में 56 हजार और ग्वालियर में 50 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। श्योपुर में सबसे कम 5 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई गई। 3 IAS जांगिड़ ने की एक और शिकायत फोन पर धमकी मिलने के बाद अब मध्यप्रदेश कैडर के IAS अफसर लोकेश कुमार जांगिड़ के नाम से फर्जी ट्विटर अकाउंट ओपन किए जाने का मामला सामने आया है। इसमें लिखा गया है, जल्द ही मैं छुट्‌टी से वापस आ रहा हूं। अपना काम करूंगा। जो उचित होगा, कार्रवाई की जाएगी। जांगिड़ ने इस फर्जी अकाउंट के संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर से इस बारे में शिकायत भी की है। 4 CM के इंतजार में 1 घंटे बाद लगा टीका वैक्सीनेशन महाअभियान के दौरान राजधानी के अन्ना नगर में लोगों को एक घंटे इंतजार करना पड़ा। दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने भीड़ दिखाने के लिए दोपहर 1:45 बजे अधिकारियों ने अभियान रोक दिया। मामले में SDM ने कहा कि आरोप गलत है। हमने फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करने वाले के लिए लोगों को दूर-दूर किया था। 5 सिंधिया की सुरक्षा में चूक दिल्ली से सड़क मार्ग से आ रहे राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। जब मध्यप्रदेश की मुरैना बार्डर पर लेने गया पायलट वाहन सिंधिया की जगह उनके जैसी ही अन्य वाहन की पायलेटिंग करने लगा। पुलिस को अपनी गलती का अहसास होता तब तक बहुत देर हो चुकी थी। पुलिस विभाग ने इस लापरवाही के लिए क्षेत्र के 14 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। 6 MP से रूठा मानसून पूर्वी मध्य प्रदेश में जून की शुरुआत में मानसून जमकर बरसा, लेकिन अब बारिश नहीं होने से उमस लोगों को परेशान कर रही है। पश्चिमी मध्यप्रदेश में अभी भी तेज बारिश का इंतजार है। मौसम वैज्ञानिक पीके साहा ने बताया कि अगले तीन दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है।