अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया योगाभ्यास 1 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय परिसर में योगाभ्यास किया। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए योगाभ्यास किया गया। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कहा कि योग की वजह से उत्तराखण्ड की विश्व में अलग पहचान है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल का परिणाम था। योग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूती प्रदान करता है। 2 सरोवर नगरी में आज मौसम के सुहावना हो जाने से राजभवन में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मोर्य ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग आसान किया। बेबी रानी मौर्य के साथ परिवार के भी लोगों ने योग आसान किया। 3 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में सैन्य धाम के निर्माण हेतु गठित उच्च स्तरीय कमेटी की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये कि सैन्यधाम के निर्माण हेतु सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द पूर्ण की जाय। सैन्यधाम राज्य सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में जो सैन्यधाम बनाया जायेगा, उसकी देश में एक अलग पहचान होगा। 4 मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कारगी चैक के समीप संत निरंकारी भवन में चल रहे कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वैक्सीनेशन की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी व्यवस्थाएं सही पाये जाने पर मुख्यमंत्री ने संतोष व्यक्त किया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस वैक्सीनेशन केन्द्र में 45 वर्ष से अधिक आयु एवं 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण हो रहा है। 5 हमेशा विवादों में रहने वाले झबरेड़ा विधानसभा से भाजपा के विधायक देशराज कर्णवाल के बोल फिर से बिगड़ गए हैं और इस बार कर्णवाल ने उत्तराखंड पुलिस पर निशाना साधा है। देशराज ने बयान दिया है कि भाजपा विधायक का चालान काटने वाले दरोगा का तबादला नही बल्कि निलंबित करदेना चाहिए था, उन्होंने कहा कि उस सब इंस्पेक्टर को विधायक का चालान काटने का एहसास होना चाहिए था। ये विवादित बयान नारसन ब्लॉक की बिल्ड़िंग का उदघाटन करने के दौरान दिया है। 6 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर आज हल्द्वानी के विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर आयोजित किये गए। हल्द्वानी के खाटू श्याम मन्दिर में आयोजित योग शिविर में सांसद अजय भट्ट ने भी शिरकत कर योग किया। अजय भट्ट के अलावा भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी योग शिविर में भाग लिया। 7 सरोवर नगरी नैनीताल में कुछ दिनों से लगातार मूसलाधार बारिश होने के बाद आज मौसम सुहावना होने पर राज्यपालबेबी रानी मौर्य ने नैना देवी मंदिर, पहंुच कर पूजा-अर्चना की । तथा प्रदेश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि के लिये कामना की। इसके साथ ही राज्यपाल मौर्य ने देश और दुनिया से कोरोना समाप्ति तथा पीड़ितों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी प्रार्थना की। 8 बरसात का मौसम आते है जिला उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत बस्तियां ऐसी है जंहा बरसात का पानी भर जाता है आलम ये हो जाता है कि लोग इस पानी के कारण घर से भी नही निकल पाते,इसी समस्या को लेकर आज जसपुर वार्ड नम्वर 3 की महिला जसपुर उपजिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गई और नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की