राज्य
योग दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश भर में 1 दिन में 10 लाख वैक्सीन डोज लगाने का लक्ष्य रखा था । जिसे लेकर राजधानी भोपाल के महाराणा प्रताप मंडल द्वारा 11 जगहों पर सफलतापूर्वक वैक्सीनेशन कार्य कराया गया । जहां न्यू सुभाष नगर स्थित वैक्सीनेशन सेंटर पर मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह द्वारा कोविड नियमों का पालन कराते हुए लोगों को वैक्सीन लगवाई गई । जहां क्षेत्र के लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर वैक्सीन लगवाई । इस दौरान क्षेत्र के पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह ने सभी वैक्सीनेशन सेंटर का औचक निरीक्षण भी किया । बाइट - ध्रुव नारायण सिंह पूर्व विधायक BJP बाइट - राजेंद्र सिंह , मंडल अध्यक्ष महाराणा प्रताप