Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Jun-2021

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी के द्वारा दिए गए बयान पर बवाल मचा हुआ है । गौरतलब है कि उन्होंने योग दिवस के अवसर पर बयान देते हुए कहा कि ओम के उच्चारण से योग की शक्ति नहीं बढ़ती और अल्लाह बोलने से योग की शक्ति कम नहीं होती । उनके इस बयान पर भाजपा ने चुटकी लेते हुए कहा कि कांग्रेस हर हमेशा हिंदुत्व के विरोध में खड़ी रहती है और मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करती है लेकिन अब देश की जनता सब कुछ समझने लगी है । और कांग्रेस हिंदू-मुस्लिम करके अपनी राजनीतिक रोटियां सीखना चाहती है लेकिन वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं होगी ।