Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
17-Jun-2021

इंदौर समेत 6 शहरों में CBI छापे सीबीआई ने 188 करोड़ के बैंक घाटाले में तीन राज्यों के 6 ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है। सीबीआई की टीम ने रुचि ग्लोबल लिमिटेड के तीन निदेशकों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की थी। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश के इंदौर समेत, महाराष्ट्र के मुंबई और कर्नाटक के बंगलुरू समेत छह शहरों में एक साथ की गई है। ऑनलाइन क्लास होंगी शुरु मध्यप्रदेश में एक बार फिर स्कूल खुलने की शुरुआत हो गई है। हालांकि अभी सिर्फ शिक्षकों और कर्मचारियों को आना अनिवार्य है, जबकि छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास चलेगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए। मुरैना में लूट के बाद महिला की हत्या शहर में बुधवार देर रात बदमाशों ने दंपती के साथ लूट करते हुए महिला की हत्या कर दी। घटना जींगनी और रूसलपुरा गांव के बीच नहर के पास रात साढ़े आठ बजे की है। हालांकि पुलिस को महिला के पति द्वारा बताई कहानी पर विश्वास नहीं हो रहा है। राजधानी समेत प्रदेश के सभी हिस्सो में बारिश की संभावना मध्यप्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हुई। सतना में 77.2 MM बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में बारिश होने की संभावना जताई है। मंत्री विश्वास सारंग के काफिले का वाहन दुर्घटना ग्रस्त मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के काफिले का एक वाहन अपने दौरे के दौरान पलटी खाकर दुर्घटना ग्रस्त हो गया। घटना खंडवा जिले के ओंकारेश्वर स्थित एक आश्रम के पास की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हादसे में कोई हताहत नहीं हुई है। निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम कर रहे मजदूर पर गिरी दीवार इंदौर में निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास पुरानी दीवार ढहने से एक मजदूर की मौत हो गयी. निर्माण कार्य में लापरवाही करने पर कलेक्टर ने बिल्डर पर केस दर्ज करने के दिए निर्देश हैं और निर्माण की अनुमति की निरस्त कर दी है. MP में जुलाई से खुलेंगे मेडिकल कॉलेज! मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण काबू में आने के बाद सरकार ने लंबे समय से बंद कॉलेज खुलने के संकेत दिए हैं। बुधवार को चिकित्सा शिक्षा, भोपाल गैस त्रासदी, राहत एवं पुनर्वास मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मेडिकल, पैरामेडिकल और नर्सिंग कक्षाएं जुलाई से शुरू करने के निर्देश दिए हैं।