राज्य
मध्यप्रदेश में एक बार फिर स्कूल खुलने की शुरुआत हो गई है। हालांकि अभी सिर्फ शिक्षकों और कर्मचारियों को आना अनिवार्य है, जबकि छात्रों के लिए ऑनलाइन क्लास चलेगी। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए। इसमें कहा गया है कि राज्य के जिलों में कोविड-19 की दर में कमी को देखते हुए कोरोना कर्फ्यू के प्रतिबंधों के संबंध में जारी नए दिशा-निर्देश के अनुसार राज्य में स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक/प्रशिक्षण/ कोचिंग संस्थान बंद रहेंगे। यहां सिर्फ ऑनलाइन क्लास चलेंगी।