Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
15-Jun-2021

कोविड जांच करने पहुँची टीम को गांव वालों ने भगाया 1 शिकारपुर गांव में सोमवार को जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव वालो ने अभद्रता व गाली गलौच करते हुए टीम को गांव से भगा दिया। ओर साथ टीम को चेतावनी भी दी अगर दुबारा गांव में आये तो लाठी डंडों से पिटाई की जाएगी। डरी सहमी स्वास्थ्य विभाग की टीम भाग कर पीएचसी लंढौरा पहुंची।और पीएचसी प्रभारी को पूरी जानकारी दी। जिसकी सूचना एएसडीएम रुड़की व आला अधिकारियों को दे दी गयी है। वही गांव वालों का आरोप है कि आशा कार्यकर्ताओं के कारण गांव में कोरोना फैला है। 2 रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा का मसूरी घूमते हुए एक पुलिस कर्मी द्वारा चालान काटे जाने का वीडियो वायरल हो रहा है जिसपर लोग अलग अलग टिप्पणी भी कर रहे है जिसपर विधायक प्रदीप बत्रा खासे नाराज नजर आ रहे है उनका कहना है कि मसूरी में तैनात पुलिस कर्मी और उनके कुछ साथियों की हरकतों से उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है जिसे वह कतई बर्दाश्त नही करेंगे 3 लालकुआ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने शमशान घाट समीप जंगल से तीन युवकों को दो बंदूकों व एक तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गये आरोपियों के पास से जिंदा कारतूस व खोखे भी बरामद हुए हैं। गिरफ्तार किए गए दो आरोपी बिन्दूखत्ता के रहने वाले हैं जबकि एक पंतनगर की चखफेरी कालोनी का रहने वाला है। 4 जनपद टिहरी गढ़वाल के देवप्रयाग विधानसभा के कीर्तिनगर सरकार द्वारा स्वरोजगार व कृषि के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है जिससे कि लोग अपने बंजर खेतों में कृषि कर स्वरोजगार को अपना सके । लेकिन विधानसभा देवप्रयाग के तहसील कीर्ति नगर ग्राम पकणिया पोस्ट बड़ोन में कृषि कार्य कर रहे गरीब काश्तकार परशुराम पालीवाल ठेकेदार की हनक का शिकार हो गया । 5 जरूरी नहीं रोशनी चिरागों से ही हो....बेटियां भी घर में उजाला करती हैं... इन्ही पंक्तियों को सार्थक किया है रुड़की की एक बेटी ने, जिसने मायानगरी मुंबई में अपनी पहचान से रुड़की का ही नही बल्कि पूरे उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। दरअसल रुड़की के हनुमान कॉलोनी के रहने वाले पत्रकार सुरेंद्र वर्मा के दो बेटी और एक बेटा है बड़ी बेटी मुस्कान वर्मा लंबे समय से बॉलीवुड एवं साउथ की फिल्मों में अपने अदाकारी के जलवे बिखेर रही हैं। मुस्कान वर्मा अब तक मलयालम फिल्म मारिया जर्नी ऑफ लव हिंदी फिल्म जहर और स्टार भारत पर आने वाले कार्यक्रम राधा कृष्ण में नजर आ चुकी हैं। आने वाले समय में जियो स्टूडियो में फिल्माई जा रही फिल्म स्पेक्टर अविनाश में मुस्कान रणदीप हुड्डा और उर्वशी रौतेला के साथ नजर आएंगी। उनके पिता वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र वर्मा ने बताया कि बेटी ने उनका नाम रोशन किया है वह गौरान्वित महसूस करते हैं। 6 कोरोना महामारी के चलते बीते वर्ष की तरह इस वर्ष भी 15 जून को बाबा नीम करौली महाराज के धाम कैंची में विशाल भंडारे का आयोजन नही हो सका। आज से तीन चार साल पहले बाबा के धाम में हजारों की संख्या में प्रसाद ग्रहण करने के लिये लाईन में लगे हुए रहते थे मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक के चलते सड़क मार्ग से ही लोग बाबा को नमन करते हुए दिखाई दिए .. ऐसा 57 सालों में दूसरी बार हुआ है जब कैंची धाम में विशाल भंडारे का आयोजन नही हो सका। पूर्व में ही कैंची धाम का वार्षिकोत्सव कार्यक्रम न होने की घोषणा के बावजूद कैंची धाम में मंगलवार को सुबह से ही पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के साथ ही नैनीताल, हल्द्वानी से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। लेकिन उन्हें आश्रम के बाहर एवं अंदर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भीतर प्रवेश नहीं करने दिया।