राज्य
सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर बीना में बनने वाले 1000 बिस्तर के अस्थाई अस्पताल की समीक्षा की । वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई चर्चा की जानकारी देते हुए नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में विभाग के सभी अधिकारी मौजूद थे । और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को 12:00 बजे बीना पहुंचकर रिफाइनरी और अस्पताल का साइट विजिट करेंगे । इस अस्पताल को 10 दिनों के अंदर बनाकर शुरू करने की तैयारी है ।