Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राष्ट्रीय
22-Apr-2021

ऑक्सीजन की कमी से अगर गई जान, तो माना जाएगा अपराध ! ऑक्सीजन सप्लाई पर दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, जान जाने पर अपराध माना जाएगा ऑक्सीजन को लेकर हाईकोर्ट ने कहा कि हम सभी अन्य पक्षों को निर्देश देते हैं कि आदेशों का कड़ाई से पालन हो. इस आदेश की अवहेलना को गंभीरता से लिया जाएगा और इससे बड़ी संख्या में लोगों की मौत की संभावना बनेगी और ऐसा होने गंभीर आपराधिक एक्शन लिया जाएगा. यह अपराध माना जाएगा. पीएम मोदी ने किया ऑक्सीजन सप्लाई का रिव्यू देश में ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाई लेवल रिव्यू मीटिंग की। इसमें उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए कि राज्यों को की जा रही ऑक्सीजन सप्लाई में किसी तरह की रुकावट नहीं आनी चाहिए। उन्होंने देश की मौजूदा जरूरत को देखते हुए ऑक्सीजन के प्रोडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के तरीकों पर भी बात की। सिलचर एयरपोर्ट पर 300 यात्री कोरोना टेस्ट करवाए बिना भागे कोरोना के तेजी से बढ़ते मामलों के बावजूद कई लोग गंभीर लापरवाही बरत रहे हैं। असम के सिलचर एयरपोर्ट पर बुधवार को 300 यात्री बिना कोरोना की जांच करवाए भाग गए, जबकि टेस्टिंग जरूरी है। 24 अप्रैल से Co-Win पोर्टल पर शुरू होगा रजिस्ट्रेशन देश में 18 और इससे ज्यादा उम्र के लोगों के वैक्सीनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन 24 अप्रैल से शुरू होगा। वैक्सीन का डोज लगवाने के लिए Co-Win पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। एक मई से इस एज ग्रुप के लोगों का टीकाकरण शुरू हो जाएगा। Co-Win चीफ आर शर्मा ने गुरुवार को यह जानकारी दी। ईस्ट-सेंट्रल रेलवे के 2,251 अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित कोरोना की दूसरी लहर में अब तक ईस्ट सेंट्रल रेलवे के हाजीपुर मुख्यालय से लेकर सभी 5 रेल डिवीजनों में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक कुल 2,251 लोग कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इनमें दो रेल डिवीजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय, उत्तर प्रदेश में और धनबाद, झारखंड में आते हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा का छठा चरण पश्चिम बंगाल विधानसभा के लिए छठे चरण छठे चरण में उत्तर दिनाजपुर जिले की सभी 9 सीटों, नदिया जिले की 17 में से 9 सीटों, उत्तर चौबीस परगना की 33 में से 17 सीटों और बर्धमान जिले की 24 में 8 सीटों पर चुनाव हो रहा है। तृणमूल और भाजपा छठे चरण की सभी 43 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। UP में ऑक्सीजन के लिए नई गाइडलाइन उत्तर प्रदेश में ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी कर दी है। इसमें कहा गया है कि बहुत गंभीर स्थिति को छोड़कर किसी को भी निजी तौर पर ऑक्सीजन की सप्लाई नहीं की जाएगी। यह सिर्फ संस्था को ही दी जाएगी। महाराष्ट्र में आज रात से लॉकडाउन कड़ी पाबंदियों के बावजूद महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के केस कम नहीं हो रहे थे, इसलिए राज्य सरकार आज रात 8 बजे से लॉकडाउन लगाने जा रही है। हालांकि, सरकार ने इसे 'ब्रेक द चेन' का नाम दिया है। इसके तहत बिना किसी जरूरी वजह घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे। सोनिया गांधी की PM मोदी को चिट्‌ठी कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कोरोना की खतरनाक होती लहर के बीच केंद्र सरकार की नीतियों को कटघरे में खड़ा किया। इसी के मद्देनजर सोनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखी चिट्ठी है। इसमें उन्होंने कोरोना के खिलाफ वैक्सीनेशन की नई पॉलिसी पर नाराजगी जताई। सीताराम येचुरी के बेटे की कोरोना से हुई मौत मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और पार्टी महासचिव सीताराम येचुरी के बड़े बेटे आशीष येचुरी का गुरुवार की सुबह गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोना वायरस से निधन हो गया। वह 35 वर्ष के थे। ' सेंसेक्स 374 पॉइंट ऊपर 48,080 पर बंद शेयर बाजार में 22 अप्रैल यानी गुरुवार के दिन निफ्टी को 25 साल पूरे हुए। आज के दिन NSE का निफ्टी इंडेक्स 1996 को लॉन्च हुआ था। इंडेक्स अपने सिल्वर जुबली के दिन 110 पॉइंट ऊपर 14,406 पर बंद हुआ। जबकि सुबह इंडेक्स 77 पॉइंट नीचे 14,219 अंकों पर खुला था। इसी तरह सेंसेक्स भी 374 पॉइंट ऊपर 48,080 पर बंद हुआ है।