Hindi News Agency,Public Search Engine, Public directory - Express Media Service
राज्य
21-Apr-2021

MP में शादियां.. कलेक्टर लेंगे निर्णय मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 82 हजार के पार हो चुकी है। इस बीच अप्रैल में अब 25 और 26 अप्रैल को शादियों के शुभ मूहूर्त हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि यह आपातकाल है। वैवाहिक कार्यक्रम सीमित संख्या में घर में ही करें, लेकिन इसके लिए शासन-प्रशासन से अनुमति लें। शादियों के लिए अनुमति देने का अधिकार सरकार ने कलेक्टरों काे दिया है। राज्य में 1 मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को फ्री टीका मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार ने 1 मई से 18 वर्ष के ऊपर के सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन फ्री में लगाने का फैसला लिया है। CM शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को बताया कि खंडवा, शिवपुरी, उज्जैन और सिवनी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गए हैं। MP में बस किराए में 25% बढ़ोतरी मध्यप्रदेश सरकार ने प्राइवेट बसों के किराए में 25% की वृद्धि कर दी है। इस संबंध में परिवहन विभाग ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके मुताबिक बस का न्यूतनम किराया 7 रुपए तय किया गया है, जबकि सामान्य तौर पर 1 रुपए 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से किराया तय होगा। इसके अलावा लग्जरी बसों के किराए में 25 से 75% तक की वृद्धि तय की गई है। कोरोना ने छीना हॉकी के 'आंकड़ों का जादूगर' हॉकी के प्रसिद्ध सांख्यिकीविद और इतिहासकार बाबूलाल गोवर्धन जोशी का कोरोना की वजह से मंगलवार को भोपाल में निधन हो गया। वह 67 साल के थे और मध्यप्रदेश के सीहोर में अपने परिवार के साथ रह करते थे। उनके निधन पर हॉकी इंडिया ने भी शोक जताया है। विजयवर्गीय की नई थ्योरी..झूठ बोले, कोविड होए! 'भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के कोविड पॉजिटिव होने पर कटाक्ष किया है। एक पत्रकार के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि झूठ बोलने के बाद ऐसा ही होता है शिवराज ने मंत्रियों को मैदान में उतारा मध्य प्रदेश में कोरोना का कोहराम जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की रोकथाम के लिए मंत्रियों को मैदान में उतार दिया है। शिवराज ने 14 मंत्रियों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी है। सबसे सीनियर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव को ऑक्सीजन प्लांट निर्माण की जिम्मेदारी, होम आइसोलेट मरीजों को मेडिसिन किट वितरण की मॉनिटरिंग वन मंत्री विजय शाह करेंगे।