राज्य
कोरोना का संक्रमण प्रदेश में लगातार बढ़ता जा रहा है । बढ़ते हुए संक्रमण को लेकर सरकार के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है । जिसके चलते सरकार ने प्रदेश के कई जिलों में लॉकडाउन लगा दिया है । चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बयान देते हुए कहा कि राजधानी भोपाल में अनेक सामाजिक धार्मिक संगठनों ने मिलकर कोरोना की रोकथाम के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने की बात कही थी । इसके चलते यह निर्णय लिया गया है ।